एक्टर कुमुद मिश्रा कोरोना पॉजिटिव, रीवा के अस्पताल में चल रहा इलाज
रीवा, 26 अप्रैल। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस बेकाबू हो चुका है। रोजाना हजारों लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों की जानें जा रही है। अस्पताल में कोरोना संक्रमितों को समय पर ना तो बेड मिल पा रहे हैं और ना ही ऑक्सीजन। झुग्गी झोपड़ियों से लेकर एसी युक्त कमरों में रहने वालों तक कोई कोरोना से नहीं बच पा रहा है।

बॉलीवुड के भी कई सितारे कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। नया नाम एक्टर कुमुद मिश्रा का शामिल हुआ है। कुमुद मिश्रा की तबीयत बिगड़ने के कारण उनको मध्य प्रदेश में रीवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से बीते तीन दिन से कुमुद का उपचार चल रहा है।
अब उनकी स्थिति बेहतर बताई जा रही है। इनसे पहले इनकी मां भी कोरोना संक्रमित हो चुकी हैं। बता दें किबॉलीवुड से अक्षय कुमार, आमिर खान, गोविंदा, मिलिंद सोमन, वरुण धवन, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, फातिमा सना शेख, अमिताभ बच्चन आदि भी कोरोना पॉजीटिव आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications