आज हटा दिए जाएंगे लोकतंत्र पर विश्वास नहीं रखने वाले एडीएम

शिवपुरी एडीएम द्वारा लोकतंत्र पर टिप्पणी करने के वीडियो पर सरकार ने लिया संज्ञान, गृहमंत्री ने एडीएम को हटाने की कही बात

शिवपुरी, 14 जुलाई। लोकतंत्र पर टिप्पणी करके शिवपुरी के एडीएम उमेश प्रकाश शुक्ला बुरी तरह फंस गए हैं। सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। एडीएम का वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने उन्हें हटाने की तैयारी भी कर ली है। इस संबंध में गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अपना बयान भी जारी कर दिया है। गृह मंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि एडीएम को आज हटा दिया जाएगा।

एडीएम उमेश प्रकाश शुक्ला

लोकतंत्र पर की थी टिप्पणी
एडीएम उमेश प्रकाश शुक्ला ने लोकतंत्र पर टिप्पणी की थी। उनका वीडियो उनके ही कार्यालय में मौजूद एक शख्स ने बना लिया था और यही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वायरल होते हुए यह वीडियो सरकार तक भी पहुंच गया। जिसके बाद सरकार ने मामले की गंभीरता को समझते हुए इस वीडियो को संज्ञान में ले लिया और एडीएम पर कार्रवाई करने की तैयारी कर ली।

पूरे मामले पर बैठा दी गई है जांच
एडीएम द्वारा लोकतंत्र पर टिप्पणी किए जाने वाले मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले पर जांच बिठा दी गई है। शिवपुरी कलेक्टर ने जांच के निर्देश भी दे दिए हैं। जिला पंचायत सीईओ इस पूरे मामले की जांच करेंगे।

चुपके से बनाया गया एडीएम का वीडियो
दरअसल शिवपुरी में शासकीय कर्मचारियों को ईडीवी से मतदान करना था लेकिन मतपत्र खत्म हो गए। इस वजह से कुछ कर्मचारी मतदान नहीं कर पाए। इस संबंध में जब कर्मचारी एडीएम उमेश प्रकाश शुक्ला से मिले तो उन्होंने मतपत्र उपलब्ध करवाने की बजाय लोकतंत्र पर ही टिप्पणी कर डाली। एडीएम के कक्ष में मौजूद किसी शख्स ने एडीएम के टिप्पणी करते हुए का वीडियो भी बना लिया और इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने एडीएम को हटाए जाने की कही बात
एडीएम का वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने इस पर एक्शन लिया है। गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने बयान जारी करते हुए कहा है कि सरकार ने इस पूरे मामले को बहुत गंभीरता से लिया है, एडीएम को हटाने के लिए सरकार ने निर्वाचन आयोग को लिखा था, निर्वाचन आयोग से स्वीकृति आ गई है अब एडीएम उमेश प्रकाश शुक्ला को हटाया जाएगा।

एडीएम उमेश प्रकाश शुक्ला पहले भी रहे हैं विवादों में
एडीएम उमेश प्रकाश शुक्ला पहले भी विवादों में घिर चुके हैं। मुरैना में भी उन्होंने जनता और जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्र व्यवहार किया था। जिसके बाद उमेश प्रकाश शुक्ला को मुरैना से भी हटाने की कार्यवाही की गई थी। इससे पहले भिंड में भी उमेश प्रकाश शुक्ला अपनी कार्यशैली की वजह से विवादों में रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+