MP News: ये अवैध कॉलोनियां होंगी ध्वस्त, कलेक्टर का एक्शन प्लान तैयार,

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध अभियान चलाकर की जायेगी कार्रवाई। अवैध कॉलोनी काटने वाले कॉलोनाइजर एवं भू-स्वामी के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। विधिवत सुनवाई के उपरांत खसरे में भी इन्द्राज किया जायेगा।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने शनिवार को अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध कार्रवाई को लेकर विभागीय अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिए हैं।

Indore

कलेक्टर रुचिका चौहान ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि, किसी भी प्रकार नई अवैध कॉलोनियों का निर्माण नहीं होना चाहिए। अवैध कॉलोनियों के निर्माण के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा अवैध कॉलोनियों के संबंध में सौंपी गई सूचियों का नगर निगम के बीओ, बीआई एवं पटवारी संयुक्त रूप से निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिन कॉलोनियों को पूर्व में वैध किया जा चुका है, उन्हें छोड़कर शेष कॉलोनियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा है कि, अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध कार्रवाई में राजस्व अधिकारी, निगम अधिकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से दल बनाकर कार्रवाई करें। अवैध कॉलोनी काटने वाले व्यक्तियों के साथ-साथ भू-स्वामी पर भी हो कार्रवाई। निगम के बिल्डिंग अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काटने वालों को नोटिस जारी कर सुनवाई करें। इसके उपरांत अवैध कॉलोनी काटने वालों के विरूद्ध हो कार्रवाई। अवैध कॉलोनी के संबंध में विधिवत खसरे में भी इन्द्राज कराया जाए।

नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव ने बैठक में निगम के सभी बीओ, बीआई और पटवारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र की सभी अवैध कॉलोनियों की जाँच कर संयुक्त हस्ताक्षर से अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि आगामी कार्रवाई की जा सके।

बैठक में बताया गया कि, अनुविभाग क्षेत्र मुरार में 605, लश्कर में 187, झांसी रोड़ क्षेत्र में 186 एवं ग्वालियर क्षेत्र में 774 अवैध कॉलोनियों की सूची तैयार की गई है। इन सभी की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जायेगी।

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी ग्वालियर अतुल सिंह, लश्कर नरेन्द्र बाबू यादव, मुरार अशोक चौहान तथा झांसी रोड के अनुविभागीय अधिकारी विनोद सिंह ने अपने-अपने क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी तथा रणनीति बनाकर कार्रवाई करने की बात कही।

यह भी पढ़ें- Indore News: इंदौर के इस चौराहे की सुंदरता देखते रह गए CM मोहन यादव, जमकर की तारीफ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+