Indore News: इंदौर के इस चौराहे की सुंदरता देखते रह गए CM मोहन यादव, जमकर की तारीफ
मध्यप्रदेश के इंदौर में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सुसज्जित नर्मदा चौराहे का लोकार्पण किया। इस मौके पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धर्म और सँस्कृति के आधार पर धर्म आधारित प्रशासन चलाने का कार्य किया है, मुख्यमंत्री के भाव के अनुरूप ही इस चौराहे का सौंदर्यीकरण हुआ है।
लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया और मधु वर्मा समेत तमाम जनप्रतिनिधि नजर आ रहे थे।

CM डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, इंदौर पर मां नर्मदा का आर्शीवाद है, यही वजह है कि इंदौर ने विकास के मामले में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, अहिल्या माता की नगरी में माँ नर्मदा की कृपा है, एकमात्र यही नदी है, जिसकी परिक्रमा और आचमन से जीवन धन्य हो जाता है, CM ने कहा कि, नर्मदा के बना इंदौर की प्रगति सम्भव नहीं थी।
CM मोहन यादव ने कहा कि, इंदौर को मां नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त है। मां नर्मदा की परिक्रमा से लोग अपना जीवन धन्य करते हैं। माता नर्मदा पवित्रता की धारा लेकर चलती है, और हमारा जीवन धन्य करती है। दुनिया में सारी नदियां है, किसी नदी की पूरी परिक्रमा पूरी नहीं होती है। एकमात्र नर्मदा नदी है, जिनकी परिक्रमा करके लोग अपना जीवन धन्य करते हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, यह हमारा सौभाग्य है कि मां नर्मदा की पहली अष्टधातु की प्रतिमा का लोकार्पण इंदौर में हुआ है, मां नर्मदा की परिक्रमा को प्रदर्शित करता यह भव्य चौराहा है, मध्यप्रदेश के धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सुसज्जित नर्मदा चौराहे का लोकार्पण किया।
ये भी पढ़े- MP: टनल से निकलते ही शुद्ध हो जाएगा कान्ह नदी का पानी, सबसे अनूठी परियोजना है बेहद खास












Click it and Unblock the Notifications