Damoh News: तेंदूखेड़ा थाने की महिला टीआई के एक्शन के बाद मचा बवाल, केवट समाज ने किया थाने का घेराव

Damoh News: दमोह के तेंदूखेड़ा में पदस्थ महिला टीआई को जुआ सट्टे के खिलाफ एक्शन लेना महंगा पड़ गया। दरअसल, तेंदूखेड़ा महिला थाना प्रभारी पर आरोप है कि उन्होंने ग्रामीण युवक के साथ जबरन मारपीट की। इसके बाद नाराज ग्रामीण ने थाने का घेराव कर लिया।

दमोह के तेंदूखेड़ा थाने में पदस्थ टीआई फेमिदा खान के खिलाफ एक युवक को पीटने के आरोप लगे हैं। इस खबर की सूचना प्राप्त होते ही, परिजन और समाज के लोगों ने थाने को घेर लिया। महिलाएं युवक को थाने से बाहर निकालकर उसे अस्पताल ले जाने लगीं। इसके बाद पुलिस ने युवक को तेंदूखेड़ा अस्पताल में ले गई। वहां भी परिजनों ने हंगामा किया। इसके बाद डॉक्टर ने उसे जबलपुर भेजने का निर्णय लिया।

action of female TI of Tendukheda police station Kevat community surrounded the police station

यह घटना बुधवार रात को हुई। झरौली गांव के निवासी गया प्रसाद केवट को पुलिस ने उठा लिया था। इससे गुस्से में आए केवट ने समाज द्वारा दमोह-जबलपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। समाज के लोग टीआई फेमिदा खान को सस्पेंड करने की मांग करने लगे। देर रात तक प्रदर्शन जारी रहा। इसके दौरान कई बार लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई।

इस मामले पर एएसपी संदीप मिश्रा और एसडीएम अविनाश रावत मौके पर पहुंचे। एएसपी ने लोगों को मामले की मजिस्ट्रियल जांच कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, "जांच में टीआई दोषी पाई जाती हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।" इसके बाद ही प्रदर्शन खत्म हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+