MP: गंदगी के बीच बन रही दिवाली की मिठाई, देखते ही चौंके अधिकारी, हुई कार्रवाई
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में दीवाली त्यौहार को ध्यान में रखकर जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए ग्वालियर शहर सहित दूर-दराजबके क्षेत्रों तक विशेष मुहिम चलाई जा रही है।
इस कड़ी में रविवार को जिला प्रशासन व खाद्य सुरक्षा प्रशासन के संयुक्त दलों ने डबरा व मोहना में छापामार कार्रवाई कर मिठाई एवं खान-पान की दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये। सभी नमूनों की जाँच राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल में कराई जाएगी।

संयुक्त टीम ने डबरा में जोधपुर मिष्ठान भण्डार से मावा बर्फी, खजूर बर्फी, मिल्क केक, आटा के लड्डू, बेसन लड्डू और फूड कलर के नमूने लिए। इसी तरह फर्म लख्मीचन्द्र पूरनचन्द्र मिष्ठान भण्डार से मलाई बर्फी, फूड कलर और बेकिंग पाउडर और राजू मिष्ठान भण्डार से बेसन लड्डू, बूंदी के लड्डू, बर्फी व गुलाब जामुन के नमूने लिये।
एक सूचना पर तहसीलदार डबरा श्री विनीत गोयल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम माहौर धर्मशाला पर पहुँची। इस परिसर में त्यौहार पर बिक्री के लिये बर्फी, लड्डू और सोनपपडी मिठाईयों का निर्माण कार्य किया जा रहा था। कार्यरत कर्मचारियों से पूछताछ करने पर इसका मालिक राजेन्द्र मांडिल को बताया। जिनकी मैन रोड सुभाषगंज डबरा पर राजू मिष्ठान भण्डार के नाम से दुकान है। मौके पर मिठाई मालिक राजेन्द्र मांडिल को बुलाया गया। फर्म परिसर में साफ-सफाई का अभाव पाया जिस पर मिठाई मालिक को नोटिस दिया गया है।खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार शिरोमणि ने मावा, मावा बर्फी, और सोन पपडी के नमूने यहाँ से लिए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग की दूसरी टीम में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारी लोकेन्द्र सिंह, राजेश गुप्ता, दिनेश सिंह निम व निरूपमा शर्मा ने मोहना स्थित अग्रवाल मिष्ठान भण्डार से गुजिया और बेसन के लड्डू, बैष्णो मिष्ठान भण्डार से दूध व मावा एवं चौबे जी गुजिया वाले से बेसन के लड्डू व नमकीन के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा टीम के द्वारा लिये सभी नमूनों को जाँच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े- MP: अलर्ट!, दिवाली से पहले इंदौर आया नकली मावा, इन दुकानों पर एक्शन












Click it and Unblock the Notifications