Guna News: किसान को बेल्ट से पीटने वाले CEO पर हुई तगड़ी कार्रवाई, मोहन सरकार ने निकाला रसूख

Guna News: मध्य प्रदेश के गुना जिले के सीईओ गगन बाजपेयी किस को बंधक बनाकर मारना महंगा पड़ गया‌। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सीईओ के कृत्य को शासकीय आचरण के प्रतिकूल मानते हुए निलंबित कर दिया है।

दरअसल, बुधवार को चाचौड़ा जनपद सीईओ गगन बाजपेयी का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह एक किसान भगवत मीना का गर्दन पकड़कर ले जाते हुए दिख रहे हैं।

Gagan Bajpayee video viral

भगवत मीना ने बताया कि वह बुधवार को चाचौड़ा के जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचा था। मीना के जानकारी मुताबिक कपिलधारा योजना के अंतर्गत कुंआ बनाने के लिए 3.50 लाख रुपए स्वीकृत किया गया था।

सरपंच-सचिव ने मिलकर फर्जीवाड़ा करते हुए सारे पैसे निकाल लिए गए। इसी बात की शिकायत उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में की थी। शिकायत की जानकारी लेने के लिए जब भगवत मीना जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचा तो सीईओं गगन बाजपेयी ने किसान की कॉलर पकड़कर कर बाथरूम में ले गए और बंधकबनाकर बेल्ट से मारपीट की।

इसके बाद उसकी गर्दन पकड़कर बाहर लेकर गए। इसी दौरान कुछ लोगों ने इसका मोबाइल में वीडियो ् भी बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।

वीडियो वायरल होने के बाद युवक की शिकायत पर चाचौड़ा थाने में जनपद सीईओ गगन बाजपेयी और सीओ कदम सिंह मीणा के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है।

वहीं जनपद सीईओ की शिकायत पर भगवत मीना के खिलाफ भी शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और गाली-गलौच की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था। शुक्रवार को विभाग ने सीईओ गगन बाजपेयी को सस्पेंड कर दिया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। निलंबन अवधि में उन्हें अशोकनगर अटैच किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+