मध्य प्रदेश : गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान भिंड में हादसा, तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत
भिंड, 20 सितम्बर। मध्य प्रदेश के भिंड के मेहगाँव में गणेश प्रतिमा विसर्जन का त्योहार तीन परिवारों के लिए मातम में बदल गया। यहां तालाब में गणेश विसर्जन के बाद नहाने के दौरान डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे की बड़ी वजह पुलिस की लापरवाही भी मानी जा रही है, क्योंकि तालाब में गणेश विसर्जन के लिए कोई भी सुरक्षा व्यवस्था पुलिस द्वारा नहीं की गई थी।

दरअसल, मेहगांव क़स्बे में रविवार शाम दुखद हादसा हो गया। पुलिस की लापरवाही और अनदेखी के चलते सुरक्षा व्यवस्था ना करने से चार बच्चे तालाब में नहाते समय काल के गाल में समा गए। बताया जा रहा है कि धनौली गाँव के सरपंच राजू के दोनों बेटे प्रशांत और अभिषेक अपने दो दोस्तों सचिन और हर्षित के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए मेहगांव के वनखंडेश्वर महादेव मंदिर के भटियारा तालाब पर गए थे।
प्रतिमा विसर्जन के बाद लोगों ने उन्हें तालाब से आसपास रहने की मनाही करते हुए भगा दिया। जिसके बाद बच्चे घर गए और अपने दो अन्य मित्र सचिन और हर्षित, जो उनके घर के आसपास रहते थे। उनके साथ तालाब में नहाने चले गए, जहां पर किसी दूसरे व्यक्ति के गणेश प्रतिमा विसर्जन करने के लिए गहरे पानी में उतर जाने पर डूबने से मौत हो गई।
पानी की वजह से तलहटी में कीचड़ जमा हुआ था, जिसमें फ़सने की वजह से चारों बच्चों की मौत हो गई। बच्चों को डूबता देख मौक़े पर मौजूद लोगों ने आनन-फ़ानन में स्थानीय तैराकों को बुलाया, जिनकी मदद से एक-एक कर चारों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक काफ़ी देर हो चुकी थी।
रेस्क्यू के बाद सभी बच्चों को लेकर स्थानीय लोग मेहगांव अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
एसडीओपी राजेश राठौर ने बताया कि लोगों ने और भी बच्चों के तालाब में होने की सम्भावना जतायी है। जिसको देखते हुए थाना प्रभारी ने स्थानीय तैराकों के साथ तालाब में उतरकर कर तलाश शुरू की। भिंड से भी एक रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications