Betul News: मतदान कर्मियों की बस में कैसे लगी आग, ड्राइवर ने बताई चौंकाने वाली बात, मुलताई में हुआ था हादसा
Betul News: भोपाल-बैतूल बस में आग लगने की घटना के बाद, चुनाव आयोग ने तत्काल और सख्त कदम उठाए हैं। इस दुर्घटना के पश्चात चार पोलिंग बूथ पर पुनः रिपोलिंग की प्रक्रिया को लेकर निर्णय लिया गया है।
7 मई को बैतूल लोकसभा सीट पर हुए मतदान के बाद बस में आग लगने की घटना के मामले में अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं इस बीच बस के ड्राइवर ने यह बताया कि बस में आग कैसे लगी थी।

वहीं चुनावी प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के लिए बैतूल के रिटर्निंग ऑफिसर ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को संबंधित घटना की रिपोर्ट भेजी है। इस रिपोर्ट के आधार पर, चुनाव आयोग ने फैसला करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया है।
बता दे बैतूल में चुनावी प्रक्रिया के दौरान एक दुर्घटना हो गई थी, जिसमें एक बस में आग लग गई और 4 ईवीएम जल गई। इस घटना के बाद चार पोलिंग बूथ पर पुनः रिपोलिंग की प्रक्रिया को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार रात 11 बजे, साईखेड़ा थाना क्षेत्र के सोनोरा गौला के पास, चुनावी कर्मचारियों और ईवीएम को साथ लेकर बस मैदान में लौटने की राह पर आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग को नियंत्रित किया।
चुनावी कर्मचारियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए, उन्हें दूसरी बस से बैतूल ले जाया गया। इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। इस दुर्घटना के बाद, कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और एसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने फायर ब्रिगेड को मदद के लिए बुलाया।
कैसे लगी बस में आग
बताया जा रहा है कि बस के गियर बॉक्स में आग लग गई थी, जो कि तेजी से फैल गई। ड्राइवर प्रकाश ने आग देखते ही मतदानकर्मियों को तत्काल नीचे उतरने का कहा और जैसे ही बस स्पीड धीमी हुई कुछ लोग नीचे कूद गए। इस घटना के समय, मुलताई विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 275 से 280 तक के मतदान कर्मी सवार थे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि घटना की रिपोर्ट बनाकर चुनाव आयोग को भेज दी गई है। चुनाव आयोग तय करेगा कि क्या इन मतदान केंद्रों पर रिपोलिंग की जाए। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि मुलताई विधानसभा क्षेत्र के छह मतदान केंद्रों की कुछ सामग्री जल गई है। उन्होंने यह भी बताया कि मतदान दल सुरक्षित हैं और लोग कांच तोड़कर बस से निकले। एक कर्मचारी को चोट आई है और दो मतदान केंद्रों की मशीनें सुरक्षित हैं, लेकिन चार केंद्रों में से कुछ की मशीनें और वीवी पैट जल गई हैं। चुनाव आयोग और सीईओ मध्यप्रदेश को इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है और निर्देश आने के बाद आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।
कलेक्टर ने कहा कि बस लंबा सफर कर रही थी और अचानक स्टीयरिंग और इंजन के पास आग लग गई, जो कि तेजी से फैल गई। इसके पीछे किसी की कोई दुर्भावना नहीं थी, और बस नई थी, इसलिए ड्राइवर और बस मालिक को कोई दोष नहीं दिया जा सकता।












Click it and Unblock the Notifications