Bhopal Accident: सलकनपुर धाम में भैरव घाटी पर हुए एक्सीडेंट में 6 लोगों की मौत, मुंडन कराने गया था परिवार

MP Bhopal News: शुक्रवार को सीहोर जिले के सलकनपुर में एक भयानक एक्सीडेंट हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौके परी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक परिवार बच्चे का मुंडन करने के लिए भोपाल से सलकनपुर धाम गया था। लौटते वक्त यह हादसा हुआ।

बता दे सलकनपुर में शुक्रवार को एक कार बाउंड्रीवॉल से टकराकर पलट गई। इस एक्सीडेंट में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। लेकिन बाद में 3 और लोगों की मौत हो गई। सभी घायले भोपाल के निवासी हैं और वे कार में अपने बेटे के मुंडन संस्कार के लिए जा रहे थे। यह दुर्घटना शुक्रवार शाम करीब 6 बजे भैरव घाटी के पास हुई।

Accident at Bhairav Valley in Salkanpur Dham Pandey family had gone from Bhopal to get tonsure

घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है और उन्हें भोपाल भेजा जा रहा है। भोपाल के डीआईजी बंगला क्षेत्र के चौकसे नगर में रहने वाले भरत पांडेय ने बताया, "शुक्रवार सुबह मेरे बड़े भाई मोहित पांडेय के तीन महीने के बेटे का मुंडन संस्कार के लिए पिता शारदा पांडेय और चाचा राजेंद्र पांडेय समेत टवेरा से सलकनपुर गए थे। गाड़ी में तीन बच्चों समेत 12 लोग थे।"

बुधनी SDOP शशांक गुर्जर ने बताया कि "बिजासन माता के दर्शन के बाद भोपाल लौटते समय भैरव घाटी पर गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। कार घाट की बाउंड्रीवॉल से टकराकर पलट गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजवाया। दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।"

इन लोगों की हुई मौत

मोहित पांडेय के भाई भरत पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि "इस हादसे में पिता शारदा प्रसाद पांडेय (72), चाचा राजेंद्र पांडेय (70) और भोपाल की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी ड्राइवर लक्ष्मी नारायण की मौत हो गई। मां अपर्णा पांडेय, चाची उषा पांडेय और पुष्पलता अवस्थी (90) पति स्व. सुशीलचंद्र अवस्थी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।"

घायल हुए लोग:

  • मोहित पांडे (33), पिता राजेंद्र पांडे
  • शिखा तिवारी पांडे (29), पति मोहित पांडे
  • ज्योति वाजपेयी, पति भरत पांडे
  • मोनिका पांडे, पिता राजेंद्र पांडे
  • गायत्री पांडे
  • ओम पांडे (5 महीने), पिता मोहित पांडे
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+