स्कूल में छात्रों को संस्कृत श्लोक पढ़ने से रोका, गुना में ABVP के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
मध्य प्रदेश के गुण में अखिल विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्कूल के अंदर जमकर हंगामा किया दरअसल आरोपी की एक प्राइवेट स्कूल के टीचर ने छात्रों को संस्कृत के श्लोक पढ़ने से रोक दिया था। जैसे यह बात एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को पता चली, उन्होंने स्कूल में घुसकर हंगामा शुरू कर दिया।
इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं ने स्कूल बंद करने की धमकी भी दी। यह मामला 15 जुलाई का बताया जा रहा है। वंदना गवर्नमेंट स्कूल में मॉर्निंग प्रेयर के दौरान छठवीं क्लास के तीन छात्र संस्कृत का श्लोक पढ़ रहे थे तभी मौजूद टीचर ने उनसे माइक छीन लिया और जमकर डांट लगाई। टीचर ने कहा कि यहां कोई श्लोक नहीं पढ़ेगा। कोई भी छात्र हिंदी में नहीं बोलेगा। यहां केवल अंग्रेजी बोली जाएगी।

छात्रों ने यह बात परिजनों को नहीं बताई थी। शनिवार को एक छात्र ने बातों ही बातों में अपने पिता को इस बारे में बता दी। इसके बाद मामला सामने आया। छात्र के पिता ने हिंदू संगठनों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं को सूचित किया। जिला शिक्षा अधिकारी से भी शिकायत कर दी गई।

रविवार को जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर सिसौदिया ने स्कूल के प्रिंसिपल को नोटिस दिया। स्कूल मैनेजमेंट ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शाम 6 बजे तक सफाई पेश की। उन्होंने कहा, "सुबह असेंबली के दौरान सिलेक्टेड छात्रों को हिंदी व अंग्रेजी में स्पीच देने का क्रम जारी रहता है। उस दिन का अंग्रेजी में स्पीच था, लेकिन छात्र ने हिंदी में शुरू किया। टीचर ने हिंदी में स्पीच देने के लिए कहा था। प्रार्थना सभा में रोजाना विभिन्न धर्म ग्रंथों से उद्धरण प्रस्तुत किए जाते हैं।"













Click it and Unblock the Notifications