मध्य प्रदेश में भाजपा या कांग्रेस; लोकसभा में किसे मिल रही ज्यादा सीटें? C Voter सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा

ABP C Voter Survey Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में इस साल हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बगैर किसी मुख्यमंत्री फेस के शानदार जीत दर्ज की। भाजपा 230 सीटों में से 163 सीटों पर जीत दर्ज की है।

वहीं कांग्रेस 66 सीटों पर सिमट गई। मोदी की गारंटी और शिवराज की योजनाओं' के नाम पर चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने मोहन यादव को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाया है। कुछ महीनों बाद ही लोकसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में क्या विधानसभा चुनाव जैसा जलवा बीजेपी साल 2024 के चुनाव में भी बरकरार रखेगी? इसे लेकर एक ताजा सर्वे में जनता ने अपना मूड बताया है।

ABP Lok Sabha Election Survey 2024

13 हजार से अधिक लोगों के साथ एक एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने सर्वे किया है। इस सर्वे में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर लोगों से सवाल पूछा गया। एमपी में लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं। सर्वे के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी को 29 में से 27 से 29 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में 0 से 2 सीटें जा सकती हैं। सर्वे में अन्य के खाते में 0 सीटें जाने का अनुमान जताया गया है।

एबीपी न्यूज सी वोटर के ओपिनियन पोल में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है। ओपिनियन पोल के अनुसार लोकसभा चुनाव में भाजपा को 58 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। साथ ही पार्टी को 27-29 सीट मिल सकती है।

वहीं कांग्रेस को 36 फ़ीसदी और अन्य दलों को 6 फ़ीसदी वोट मिलने का अनुमान है। वहीं सीटों की बात करें तो कांग्रेस को 0-2 और अन्य को 0 मिल सकती है

राजनीतिक पार्टियां 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। हर दल अपने अपने हिसाब से रणनीति बनाने में जुटा है। चुनाव की तारीखों की घोषणा में करीब ढाई महीने का समय बचा है।

बता दें कि इससे पहले के दो लोकसभा चुनावों, 2014 और 2019 में भारतीय जनता पार्टी को जबरदस्त जीत दर्ज की थी। 2014 में भाजपा को कुल 27 और कांग्रेस को 2 सीट हासिल हुई थी। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 28 और कांग्रेस सिर्फ 1 सीट पर जीत दर्ज कर पाई थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ को कांग्रेस की टिकट पर छिंदवाड़ा से जीत मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+