ABP C Voter Survey: कमलनाथ के गढ़ में भाजपा मारेगी बाजी या कांग्रेस? जानें महाकौशल में कैसी है लड़ाई
मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस से कमलनाथ और भाजपा से शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया के ऊपर चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है। इस बीच अब एबीपी सी वोटर ने सर्वे कर राज्य में जनता के मूड को जानने की कोशिश की है। एबीपी न्यूज सी-वोटर के सर्वे में कमलनाथ पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले बढ़त गंवाते दिख रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस और बीजेपी का वोट शेयर में कोई ज्यादा अंतर नहीं दिख रहा है।
कमलनाथ के किला में भाजपा का पलड़ा भारी या कांग्रेस का?
बता दें कि मध्य प्रदेश से कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ महाकौशल इलाके से आते हैं। एबीपी न्यूज-सी वोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक महाकौशल इलाके के 9 जिलों की 42 सीटों का सर्वे सामने आया है। इसमें बीजेपी को 20 से 24 और कांग्रेस को 18 से 22 सीट मिलती दिख रही हैं। दोनों पार्टियों का वोट शेयर लगभग बराबर ही दिख रहा है। दोनों पार्टी का वोट शेयर लगभग 43 फीसदी पर टिका हुआ है। हालांकि फिर भी आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी बढ़त लेती दिख रही है।

कमलनाथ के काम से 31 फीसदी लोग संतुष्ट
वहीं, मौजूदा समय में जनता के बीच कमलनाथ की छवि कैसी है। इसपर भी सवाल पूछे गए। एबीपी सी - वोटर ने अपने सर्वे में 31 प्रतिशत लोगों ने बताया कि वे कमलनाथ के काम से बहुत संतुष्ट हैं जबकि 36 प्रतिशत काम से उतने संतुष्ट नहीं हैं। सर्वे में शामिल 17,113 लोगों में से 28 प्रतिशत ने कहा कि वे पूर्व सीएम कमलनाथ के काम से संतुष्ट नहीं हैं। जबकि 5 प्रतिशत लोगों ने 'पता नहीं' में जवाब दिया है।












Click it and Unblock the Notifications