मध्य प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के जरिए पांव जमाने में लगी आम आदमी पार्टी, खुद केजरीवाल कर रहे हैं निगरानी
भोपाल। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मध्य प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों की खुद समीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में केजरीवाल ने खुद चुनाव की तैयारियों की निगरानी करना शुरू कर दिया है। अरविंद केजरीवाल खुद हर दूसरे दिन मध्य प्रदेश से आने वाले फीडबैक, कार्ययोजना आदि की समीक्षा कर रहे हैं। आपको बता दें कि दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय के प्रदेश दौरे भी तय हो गए हैं।

मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने दूसरी लिस्ट भी तैयार है। पार्टी ने 107 प्रत्याशियों की पहली सूची पहले ही जारी कर दी है। इसमें पार्टी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देने के साथ भावी रणनीति के बारे में समझाया जाता है। महापौर या नगर पालिका अध्यक्ष जैसे पदों के लिए आए आवेदनों की पड़ताल भी कर रहे हैं।
आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश के अंदर विधानसभा उपचुनाव में भी अपने प्रत्याशी सिर्फ इसलिए मैदान में नहीं उतारे थे कि उससे निकाय चुनाव की तैयारियां प्रभावित होती। पार्टी सार्वजनिक तौर पर भले ही हर शहर में भारी बहुमत से जीत के दावे करती हो, लेकिन स्पष्ट रणनीति बनाई गई है कि हर शहर में कम से कम पांच वार्डों में जीत हासिल की जाए। इससे पार्टी का जनाधार तैयार होगा और अगले विधानसभा चुनाव में उपस्थिति दर्ज कराई जा सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications