MP Weather Today: एमपी के इन 20 जिलों में बारिश-ओले पड़ने के आसार, मौसम विभाग ने जारी की 3 दिन की चेतावनी

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में एकबार फिर ओलों की बारिश होने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में तीन दिन तक मौसम खराब रहेगा। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दो दिन बाद 5 मार्च को नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इस वजह से प्रदेश के कई जिलों में फिर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने रविवार को ग्वालियर, रीवा समेत 20 जिलों में बादल छाए रहने और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है।

Madhya Pradesh aaj ka mausam

इससे पहले शनिवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। अशोक नगर, शिवपुरी और गुना समेत कई जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरे। राजधानी भोपाल, हरदा और मुरैना में भी बारिश हुई।

मुरैना में बारिश के चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए लगे स्वागत बैनर-पोस्टर उड़ गए। बारिश से बचने के लिए सभा में आए लोगों ने कुर्सियां अपने सिर पर रख लीं।

शनिवार को गुना में अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। साथ ही जमकर ओले भी गिरे। गुना के ही बमोरी में आंधी चलने लगी। इसी के साथ बारिश शुरू हो गई। पुरापोसर गांव में ओले भी गिरे।

अशोकनगर में शाम को गरज-चमक के साथ बारिश हुई। ओले भी गिरे, जिससे फसलों को नुकसान होने की खबर है। कई जगह 4 से 6 मिनट तक बेर के आकार के ओले गिरे हैं। ओले के कारण शाढ़ौरा इलाके में ज्यादा नुकसान हुआ है। इसके अलावा दोपहर में शिवपुरी में भी तेज बारिश हुई।

सतना, सिवनी, भोपाल, उमरिया, बैतूल, ग्वालियर, नर्मदापुरम,दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, सागर, पचमढ़ी समेत 20 से ज्यादा जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहा। इन जिलों में आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि के ऑरेंज और यलो अलर्ट ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+