सेक्स वर्धक दवाईयां खाकर सेक्स करने वाले पति की पत्नी ने की हत्या, सुनाई आपबीती

जबलपुर। मध्य प्रदेश में पत्नी द्वारा पति की हत्या का एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने पति पर आरोप लगाया कि वह सेक्स पॉवर की दवाएं खाकर उसके साथ जबरन संबंध बनाता था। पति की हत्या की बात उसने खुद कबूली। उसने बताया कि उसने इन आदतों से परेशान होकर उसकी हत्या कर दी है। आरोपी पुलिस को बताया कि पिछले कुछ वक्त से कालू पहलवान (उसका पति) को जोश यानी सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाओं का चस्का लग गया था औक वह इस किस्म की दवाओं का इस्तेमाल करता और हिना पर और भी बेदर्दी से ज़ुल्म ढाता था। पुलिस को अयाजउर रहमान उर्फ कालू की लाश उसके घर से ही मिली। बता दें कि कालू की हत्या उसकी पत्नी ने सोते समय की थी।

a woman killed his husband due to abnormal behaviour

क्या था पूरा मामला
जबलपुर पिछले 10 अक्टूबर को अयाज़उर रहमान उर्फ कालू पहलवान की लाश बेनी सिंह की तलैया स्थित उसी के मकान में मिली थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। शुरुआती जांच में कालू पहलवान की पत्मी 25 वर्षीय हिना ने पुलिस को बयान दिया कि उसके पति से उसके कुछ दोस्त मिलने आने वाले थे। चूंकि कालू बेहद गुस्सैल और रौबदार आदमी था इसलिए उसने बच्चों को लेकर मुझे ऊपर छत पर बने कमरे में जाने को कहा. मैं बच्चों को लेकर चली गई थी। मुझे नहीं पता था कि वो दोस्त कौन थे। जब मैं नीचे लौटी तो उस कमरे में कालू की लहूलुहान लाश पड़ी हुई थी जिसे देखकर मैं घबराहट में चीख पड़ी।

पुलिस ने हर बिंदू की जांच कर मामले का किया खुलासा
जबलपुर पुलिस ने हत्या की वारदात के हर पहलू की जांच कर घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस की मानें तो हिना के बार-बार बयान बदलने और हड़बड़ाने से पुलिस को उस पर शक हो गया। इसके बाद जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हैरान कर देने वाली कहानी बताई। हिना ने पुलिस को बताया कि समाजसेवी कहलाने वाला कालू उस पर अत्याचार करता था। जबरन शारीरिक सम्बंध बनाता था। जिसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+