नासिक से गोरखपुर के लिए चला 20 लाख का प्याज से भरा ट्रक हुआ लापता, फिर MP में मिला खाली

Recommended Video

    Madhya Praddesh: Onion worth Rs 20 lakh goes missing, empty truck found at Shivpuri। वनइंडिया हिंदी

    शिवपुरी। महाराष्ट्र के नासिक जिले से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर भेजे जा रहे 20 लाख रुपए के प्याज से भरा ट्रक मध्य प्रदेश में गायब हो गया। ट्रक के फिल्मी स्टाइल में गायब होने पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में नासिक के प्यार व्यापारी प्रेम चंद शुक्ला मध्य प्रदेश के शिवपुरी पहुंचे और एसएसपी से शिकायत की। उन्होंने शिवपुरी के एक ट्रांसपोर्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, शिवपुरी के एसपी राजेश सिंह चंदेल ने कहा कि प्याज से लदा ट्रक गोरखपुर जा रहा था, जो शिवपुरी के ही एक ट्रांसपोर्टर का है। उन्होंने कहा कि ड्राइवर और ट्रक दोनों गायब हो गए थे, लेकिन जांच के बाद हमें ट्रक तो मिल गया पर उसमें से प्याज गायब थे।

    A truck on the way from Nashik to Gorakhpur carrying onions worth Rs 20 lakh went missing

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नासिक के व्यापारी प्रेमचंद शुक्ला का प्याज का कारोबार है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रेमचंद शुक्ला को नासिक से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर प्याज भेजाना थी, इसके लिए उन्होंने शिवपुरी का एक ट्रक नंबर एमपी 09 एचएच 8318 बुक किया और उस पर 40 टन प्याज लादकर रवाना कर दिया। ड्राइवर प्याज से लदा ट्रक लेकर रवाना तो हुआ लेकिन गोरखपुर तक नहीं पहुंचा। जब ट्रक गोरखपुर नहीं पहुंचा तो प्याज मालिक व्यापारी प्रेमचंद शुक्ला ने उसकी खोजबीन शुरू की। वो ट्रक और प्याज का पता लगाते-लगाते शिवपुरी आ पहुंचे। आख़िरकार ट्रक शिवपुरी के तेंदुआ थाने में लावारिस खड़ा मिल गया, लेकिन प्याज गायब थी।

    व्यापारी शिवपुरी पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल से मिलकर इस मामले में शिकायत की और शिवपुरी के रहने वाले एक ट्रक मालिक के खिलाफ प्याज चोरी करने का मामला दर्ज करने की मांग की है। शिवपुरी मंडी व्यापारी संघ के मोहम्मद इरशाद ने कहा, हम भी नासिक से आए इस व्यापारी की मदद कर रहे हैं और जिन लोगों ने यह प्याज गायब किया है उनकी तलाश में पुलिस की मदद कर रहे हैं। वहीं, शिवपुरी के एसपी राजेश सिंह चंदेल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+