एक थप्पड़ से एमपी में मच गया बवाल…कौन हैं महिला TI अनुमेहा गुप्ता जिन्हें युवक ने जड़ा थप्पड़?

Tikamgarh News: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में महिला टीआई को युवक को थप्पड़ मारना महंगा पड़ गया है। महिला टीआई ने जैसे ही युवक तो थप्पड़ मारा तो गुस्साए युवक ने भी टीआई को थप्पड़ मारे हैं। युवक को महिला टीआई को थप्पड़ मारते देख भीड़ ने भी टीआई पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए।

Recommended Video

    टीकमगढ़ में युवक ने महिला टीआई को मारा थप्पड़, पुलिस देरी से पहुंचने पर लोगों का बढ़ा गुस्सा

    इस दौरान टीआई अपने आपको बचाने के लिए गालों पर हाथ रखकर खड़ी हो गईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद से टीकमगढ़ में बवाल मचा हुआ है।

    Woman TI slapped a young man Tikamgarh

    दरअसल, सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई थी। इसके बाद लोगों ने चक्का जाम कर दिया और किसान को ठोकर मारकर भागने वाले को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझने का प्रयास करने लगे। इसी बीच एक युवक ने महिला टीआई के कंधे पर छूकर उनसे कुछ कहने का प्रयास किया और टीआई ने उसे थप्पड़ लगा दिया। जब युवक ने पलटकर थप्पड़ मारा तो मामला बिगड़ गया।

    बड़ागांव थाना क्षेत्र में एक किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजन मामला दर्ज करने के लिए थाने गए थे। लेकिन उनका आवेदन लेने से थाना प्रभारी ने मना कर दिया और कहा कि यह हमारे थाना क्षेत्र की सीमा में नहीं है। इसके बाद ग्रामीण लोग भड़क गए और चक्का जाम की धमकी देने लगे।

    भीड़ में खड़े एक युवक ने थाना प्रभारी से बात करने की कोशिश की, लेकिन थाना प्रभारी अनुमेहा गुप्ता ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद भीड़ में खड़े एक युवक ने पलट कर थाना प्रभारी को भी चांटा मार दिया और पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी कर चक्का जाम कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद अन्य पुलिस अधिकारियों ने विरोध कर रहे लोगों को शांत कराया और कार्रवाई का भरोसा दिया।

    जानिए कैसा हुआ हादसा?
    जानकारी मुताबिक रात के समय घुरखा का किसान अपने खेत पर जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद पीड़ित सड़क पर ही पड़ा रहा और उसकी मौत हो गई। परिजनों को घटा की जानकारी सुबह लगी तो रिपोर्ट लिखने के लिए बड़ागांव थाना पहुंचे, जहां थाना प्रभारी करीब 4 घंटे तक परिजनों को बैठाए रखा और फिर रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया और इसी बीच हाथापाई हो गई। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है।

    वीडियो में पहचान के बाद होगी कार्रवाई

    टीकमगढ़ जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम ने बताया कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल है। उसकी जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले को उच्च अधिकारियों ने संज्ञान में लिया है। जब उनसे पूछा गया कि थाना प्रभारी ने सबसे पहले ग्रामीण को तमाचा क्यों मारा तो उसका जवाब नहीं दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+