मध्य प्रदेश: मात्र 1,200 रुपए वेतन पाने वाला गांव का आदमी निकला करोड़पति
सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक गांव में एक ग्रामीण के यहां लोकायुक्त की छापेमारी में 1 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली है। पंचायत के सरकारी राशन की दुकान में सेल्सेमैन का काम करने वाले सुरेश पांडे का वेतन मात्र 1,200 हैं लेकिन वो करोड़पति निकला।

सरकारी कोटे की दुकान में भ्रष्टाचार
भ्रष्टाचार का यह मामला सीधी जिले का है। यहां ग्राम पंचायत करौंदिया के एक सेल्समैन सुरेश पांडेय के खिलाफ आय से अधिक अवैध संपत्ति रखने की शिकायत लोकायुक्त को मिली थी।
रीवा लोकायुक्त ने सुरेश पांडेय के दो घरों पर छापा मारा जिसमें एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की बरामदगी हुई।
कहां से आई सुरेश पांडे के पास इतनी संपत्ति
रीवा लोकायुक्त पुलिस इस मामले की जांच में लगी है कि सुरेश पांडे के पास इतनी संपत्ति कहां से आई। सुरेश के घर से बहुत सारे सोने के गहने, डबल बैरल गन, चार गाड़ियां समेत कई दस्तावेज मिले हैं जिनकी जांच कर कुल संपत्ति का मूल्यांकन किया जा रहा है।
सुरेश पांडे के खिलाफ केस दर्ज
सेल्समैन सुरेश पांडे के खिलाफ पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में केस दर्ज किया है।
इससे पहले भी इसी इलाके में मिल चुका ऐसा ही करोड़पति
आय से अधिक संपत्ति के मामले में 19 सितंबर को रीवा पुलिस टीम ने ग्राम पंचायत सचिव युवराज के घर पर छापेमारी की थी जिसमें उसके पास एक करोड़ से अधिक के जायदाद मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications