कार मालिक ने युवक को गाड़ी के पास पटाखे जलाने से रोका तो सनकी ने कार को ही लगा दी आग, हुआ अरेस्ट
भोपाल, 10 नवंबर। हमारे देश में अक्सर त्योहारों के मौके पर छोटी-छोटी बात पर झगड़े हो जाते हैं और कभी-कभी तो वो झगड़े बहुत बड़े हो जाते हैं जिसमें किसी ना किसी को जान-माल की हानि होती है। उसके बाद सिवाए पछतावे के कुछ नहीं मिलता। ऐसा ही चौंकाने वाला एक मामला मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आया है, जहां बाणगंगा थानाक्षेत्र में एक युवक ने दिवाली की रात अपने दोस्त की कार में ही आग लगा दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। (File Pic)

कार के मालिक ने सुनाई खरी-खोटी तो लगाई गाड़ी में आग
दरअसल, ये मामला दिवाली वाली रात का है, जब आरोपी रवि राजपूत अपने घर के बाहर पटाखे जला रहा था। उसी दौरान उसने कुछ पटाखे पड़ोस में खड़ी उसके दोस्त की कार के पास जला दिए। गुस्से में कार के मालिक ने रवि को खरी-खोटी सुना दी, जिसके बाद तो रवि का माथा खराब हुआ और उसने अपने पड़ोसी दोस्त की कार में ही आग लगा दी।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
पुलिस ने बताया है कि दिवाली की रात रवि अपने दोस्त के घर उससे मिलने के लिए ही गया था। मुलाकात के बाद दोनों बाहर पटाखे जला रहे थे। इसी दौरान रवि ने अपने दोस्त की कार के पास कुछ पटाखे जलाए। गुस्से में आकर कार के मालिक और रवि के दोस्त ने रवि को गालियां देना शुरू कर दिया और बेइज्जत करके वहां से भगा दिया। इसके बाद रवि ने बदला लेने की ठानी और एक दिन मौका देखकर उसकी गाड़ी में आग लगा दी। ये घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई।
Recommended Video

आरोपी पुलिस की हिरासत में
कार के मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस में की थी, जिसके तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ANI ने इस खबर का ट्वीट किया है, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने कहा है कि रवि के दोस्त की कार ज्यादा पॉल्यूशन फैलाती होगी, इसलिए उसे आग लगा दी। एक ने कहा है, 'लैजेंड्स'।












Click it and Unblock the Notifications