कोरोना संकट : शौचालय में शरण लेने को मजबूर हुआ यह परिवार, इसी में बना रहा खाना

गुना। कोरोना काल में हर किसी को झकझोर देने वाली यह तस्वीर गुना जिले के जामनेर क्षेत्र की पंचायत टोडरा ग्राम पंचायत की है। मजदूर भैयालाल सहरिया, उसकी पत्नी भूरीबाई ने अपने दो बच्चों के साथ शौचालय में डेरा रखा है। यह परिवार बेबस है। वजह ग्रामीणों की नासमझी है। अमानवीय व्यवहार है। ऐसे में शौचालय में ही रहने व यहीं पर खाना बनाकर खाने को मजबूर है।

राजगढ़ से गुना लौटा था सहरिया परिवार

राजगढ़ से गुना लौटा था सहरिया परिवार

दरअसल, हुआ यूं कि भैयालाल सहरिया का परिवार मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पुरा बरेटा गांव में मजदूरी के लिए गया था। शनिवार शाम को करीब 7 बजे वहां से लौटा। कोरोना काल से दूसरे जिले से गांव में वापसी पर ग्रामीणों ने गांव में नहीं घुसने दिया तो परिवार को स्कूल के शौचालय में शरण लेना पड़ी।

जांच के बाद प्रवेश नहीं

जांच के बाद प्रवेश नहीं

इस परिवार की कोरोना की जांच भी हो गई थी। इसके बाद भी जब गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा। जानकारी के अनुसार इस मजदूर परिवार के अपने गांव लौटने की सूचना टोडरा पंचायत के सचिव व रोजगार सहायक को थी। उनकी बाकायदा जांच की गई। इसके बाद होना यह था कि कर्मचारी उन्हें क्वारैंटाइन कराते। उन्हें उनके घर में रखा जा सकता था। उधर, परिवार के लोग जब गांव पहुंचे तो उन्हें वहां से भगा दिया गया। रात में तो वे देवीपुरा के प्राइमरी स्कूल के बाहर ही रुक गए। सुबह जब धूप चढ़ने लगी तो उन्हें मजबूरी में स्कूल के शौचालय में शरण लेना पड़ी। स्कूल भवन में ताला लगा था इसलिए वे उसके अंदर भी नहीं जा सकते थे। शौचालय में ही परिवार ने खाना बनाया और वहीं बैठकर खाया।

 कांग्रेस ने शेयर की तस्वीरें

कांग्रेस ने शेयर की तस्वीरें

शौचालय में डेरा डाले इस परिवार की तस्वीरों को एमपी कांग्रेस ने ट्वीट कर वर्तमान सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए लिखा कि 'शिव'राज में मर गई इंसानियत, शौचालय में भोजन कर रहे पीडित। गुना जिले के टोडर ग्राम में मजदूर परिवार को स्कूल के शौचालय में क्वारंटीन किया गया है। पति पत्नी शौचालय में खाना खाने को है मजबूर हैं। शिवराज जी, बिल्कुल लज्जा नहीं आती..? 'भगवान से थोड़ा-थोड़ा तो डरो'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+