शिवपुरी में कथा के वक्त अचानक गिरी आकाशीय बिजली और मच गया कोहराम
शिवपुरी में कता करते समय अचनाक गिरी आकाशीय बिजली, कथावाचक की हुई मौत
शिवपुरी, 28 जून। शिवपुरी से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आई है। यहां पिछोर इलाके में कथा आयोजन में आकाशीय बिजली गिरने से कथावाचक की मौत हो गई और कथा सुन रहे डेढ़ दर्जन श्रद्धालुओं गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

डबियाकला गांव में एक परिवार द्वारा सत्यनारायण की कथा का आयोजन किया गया था। सभी लोग एक साथ बैठकर कथा सुन रहे थे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी कथा स्थल पर मौजूद थे। कथा वाचक द्वारा श्रद्धालुओं को कथा सुनाई जा रही थी तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई।
आकाशीय बिजली गिरते ही मच गया कोहराम
कथा वाचन के समय अचानक आकाशीय बिजली गिरने से कोहराम मच गया। आकाशीय बिजली गिरने से कथावाचक समेत वहां मौजूद डेढ़ दर्जन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। आकाशीय बिजली गिरते ही मौके पर चीख पुकार मच गई और लोग दर्द से तड़पने लगे।
घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती
इस दर्दनाक हादसे के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उपचार के दौरान कथावाचक की मौत हो गई जबकि अन्य घायलों का उपचार अभी जारी है।
पूरे अंचल में कल रहा मौसम खराब
ग्वालियर-चंबल अंचल में सोमवार को मौसम खराब रहा। दिनभर लोग उमस से परेशान रहे और कई जगह बारिश भी हई। आसमान में जमकर बिजली भी कड़कती रही। जिस वक्त कता का आयोजन चल रहा था उस वक्त भी आकाश में बिजली कड़क रही थी। लोग मौसम को भुलाकर कथा सुनने में लीन थे तबी अचानक मौसम ने अपना असर दिखाया और आसमान से काल बनकर बिजली जमीन पर आ गिरी। इस आकाशीय बिजली ने लहां मौजूद श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में ले लिया और कचा वाचक भी इस बिजली के वार से बच नहीं सका। कता वाचक के प्राण आकाशीय बिजली ने ले लिए।












Click it and Unblock the Notifications