छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में शाम 6:00 बजे तक 78.71% मतदान

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में सभी मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। अमरवाड़ा में बुधवार को 332 मतदान केंद्र पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। शाम करीब 6 बजे मतदान खत्म हुआ। 6:00 तक 78.71% मतदान हुआ।

बता दे अमरवाड़ा विधानसभा चुनाव में जो प्रत्याशी मैदान में मुख्य मुकाबला भाजपा के कमलेश और कांग्रेस के धीरेन शाह और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के देवरावेन भलावी के बीच है। मतदान के दौरान अमरवाड़ा के स्कूल में बनाए गए पोलिंग बूथ के बाहर जमकर हंगामा हुआ। मतदाता के डॉक्यूमेंट को लेकर सुरक्षाकर्मी और वोटर के बीच विवाद हो गया।

78 71 voting till 6 00 pm in Amarwada Assembly by-election of Chhindwara

कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह ने आंचलकुंड में वोट डाला

कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह ने आंचलकुंड मतदान केंद्र के बूथ में अपना वोट डाला। उन्होंने उपचुनाव के मतदाता छल को भी मुद्दा बनाकर वोट डालने का निर्णय लिया है। मतदाता स्वय जैन ने इस बारे में कहा, "हमने अपने नेता को चुना था, लेकिन वो दूसरी पार्टी में चले गए और जनता के साथ छल किया। इसी मुद्दे पर हमने वोट डाला है।"

व्यापारी मंडल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश जैन ने भी अपनी बात रखी, "स्थानीय मुद्दे बहुत महत्वपूर्ण हैं और वर्तमान में सरकार के पक्ष में ही मतदान होना चाहिए।"

बता दें कि 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अमरवाड़ा से जीत दर्ज की थी। लेकिन कमलेश शाह लोकसभा चुनाव से पहले वे बीजेपी में शामिल हो गए थे, जिसकी वजह से यहां अब उपचुनाव हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+