उम्र का बहाना- नई पीढ़ी को मौका देने की दुहाई, दिग्विजय सिंह ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, बताई ये वजह

Digvijay Singh News: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की दूसरी सूची आनी बाकी है। लेकिन उससे पहले ही चर्चा है कि कांग्रेस दिग्गजों पर दांव लगाने जा रही है। दिग्विजय सिंह को गुना में सिंधिया के खिलाफ टिकट दिया जा रहा है।

राजनैतिक गलियारों में चर्चा है कि दिग्विजय सिंह चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। हालांकि सूत्र दावा कर रहे हैं कि अलाकमाना ने उन्हें चुनाव लड़ने को कहा है। अलाकमाना के इस आदेश को उन्होंने मान भी लिया है।

Digvijay Singh News

किसी बीच दिग्विजय सिंह राजगढ़ में प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया है। अब उनका एक वीडियो भी वायरल हो रही है। जिसमें वह अपने कार्यकर्ताओं को कहते हुए सुने जा सकते हैं कि यह चुनाव उनके बस का नहीं है। यह चुनाव उनके युवा कार्यकर्ताओं को लड़ना होगा।

दिग्विजय सिंह ने कहा अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है पर मुझे बताया जाता है कि मुझे चुनाव लड़ना है। यह चुनाव मेरे बस का नहीं है क्योंकि मैं 75 वर्ष का हो चुका हूं, यह चुनाव नौजवानों का चुनाव हे इसे आपको लड़ना है, यह बहुत साधारण तरीके से सिर्फ बूथ पर लड़ा जाएगा।

इसमें ज्यादा हो हल्ला या बड़ी रैलियां निकालने की जरूरत नहीं, सभी लोग सिर्फ बूथ पर मेहनत करके इसे लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैं आपको अपना एक पत्र लिखकर दूंगा और इसके साथ कांग्रेस पार्टी की गारंटियों का लेखाजोखा होगा। दिग्विजय ने कार्यकर्ताओ से कहा कि गांव-गांव, शहर-शहर, मोहल्ले और कस्बों में यह चुनाव आपको लड़ना हैं। यहां चुनाव बड़े साधारण तरीके से होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+