Video: 70 साल के बुजुर्ग को 45 साल की महिला से हुई मोहब्बत, प्यार का इजहार करने पर जूतों से पिट गए दादा जी
Guna News:
Guna News: मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक बुजुर्ग बुड्ढे को महिला से प्यार का इजहार करना महंगा पड़ गया। गुस्साई महिला ने वृद्ध की जूतों से जमकर पिटाई कर दी। इस पूरे घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमे महिला बुजुर्ग की पिटाई करती हुई दिख रही है। [वीडियो नीचे]
मधुसूदनगढ़ क्षेत्र के 45 साल एक महिला ने 70 साल के बुजुर्ग की जूते से पिटाई कर दी। महिला ने बुजुर्ग पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने वृद्ध के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया है।

महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि 8 जुलाई कि सुबह 9 बजे की बात है। जंगल लकड़ी लेने गई थी वह खेत पर लकड़ी बीन रही थी। तभी ग्राम नसीरपुर का मोहर सिंह मीना आया और गंदी नजर से उसका हाथ पकड़ लिया। वह उसे पकड़ कर जंगल की तरफ से जाने लगा। महिला से बोला कि उससे दोस्ती कर ले।
महिला के चिल्लाने पर वह घटनास्थल से भाग गया। महिला से कहा कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो उसकी जान ले लेगा। इसके बाद महिला अपने घर वापस आ गई। उसने डर के कारण उस दिन परिजनों को यह बात नहीं बताई। सोमवार को उसने हिम्मत कर छेड़छाड़ के बारे में अपने लड़कों को बताया। उसकी शिकायत पर मधुसूदनगढ़ थाने में आरोपी मोहर सिंह के खिलाफ छेड़खानी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
छेड़छाड़ के वायरल वीडियो में महिला बहुर्ग को जूते से पीटते हुए दिख रही है। बुजुर्ग उसके सामने जमीन पर नतमस्तक होकर माफी मांगने लगा इसके बाद भी महिला उस पर जूते बरसाती रही।












Click it and Unblock the Notifications