Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में सभी 6 सीटों पर 64 फीसदी मतदान, छिंदवाड़ा जीत पाएगी बीजेपी?

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त हो गया। 19 अप्रैल को पहले चरण में मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर चुनाव हुए। मध्य प्रदेश में पहले चरण में छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, शहडोल और सीधी सीटों पर औसतन कुल 64.24 फीसदी वोट डाले गए।

टर्नआउट ऐप के मुताबिक मध्य प्रदेश के बालाघाट में 71.08 फीसदी, छिंदवाड़ा में 75.94 फीसदी, जबलपुर में 57.63 फीसदी, मंडला में 68.96 फीसदी, शहडोल में 61.29 फीसदी, सीधी में 52.39 फीसदी वोट डाले गए।

voter turnout in MP

एमपी में 29 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव 13 मई को समाप्त होने वाले चार चरणों में होंगे। मतदान प्रतिशत बताते हैं कि लोगों ने आम चुनाव में बड़े जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।

छिंदवाड़ा में भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच मामूली झड़पों को छोड़कर किसी बड़ी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। छिंदवाड़ा के वार्ड नंबर 25 के पाटनी टॉकीज क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई थी।

आपको बता दें कि छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित सीट है। 2019 में मध्य प्रदेश की 29 में 28 सीटें जीतने वाली भाजपा छिंदवाड़ा ही जीतने से चूक गई थी। मध्य प्रदेश में सिर्फ छिंदवाड़ा ही एक ऐसी संसदीय सीट है, जिस पर बीजेपी बस एक बार जीत हासिल कर पाई है। बीजेपी को एक उपचुनाव में यहां पर जीत मिली है।

छिंदवाड़ा को कांग्रेस से का अभेद्य गढ़ माना जाता रहा है। इस बार लोकसभा चुनाव से पहले इस सीट पर बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ छिंदवाड़ा सीट से बीजेपी के विवेक बंटी साहू के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

इस बार बीजेपी छिंदवाड़ा समेत सभी 29 सीटों पर जीत हासिल करने का दावा कर रही है। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा में लगभग 82.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इस बार यहां पर करीब 75 फीसदी मतदान हुआ है।

पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के बस्तर में 63.41 फीसदी मतदान हुआ। हालाँकि, वोटों/ईवीएम मशीनों के अंतिम मिलान तक मतदान प्रतिशत और बढ़ने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+