AshokNagar : डम्पर की टक्कर से 20 फीट दूर जा गिरी टैक्सी, 6 लोगों की मौत, 5 एक ही परिवार के
Ashoknagar News अशोकनगर। मध्यप्रदेश में भयंकर सड़क हादसा हुआ है, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। हादसा अशोकनगर जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर मुंगावली मार्ग पर रात को हुआ।

जानकारी के अनुसार सेजी गांव के लोग करीला मंदिर में शादी समारोह में शामिल होकर रात करीब दस बजे टैक्सी में सवार होकर घर लौट रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे एक डम्पर ने टैक्सी के टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैक्सी बीस फीट दूर खेत में जा गिरी।
पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि टैक्सी चालक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में दो महिला, तीन पुरुष व 15 वर्षीय एक लड़का शामिल है। डम्पर चालक हादसे के बाद मौके से भाग गया।
डम्पर के लगी थी बड़ी-बड़ी लाइटें
टैक्सी को टक्कर मारने वाले डम्पर पहचान कर ली है। हादसे से पहले वह टोल नाके से गुजरा था, जिसके सीसीटीवी कैमरे में उसके फुटेज रिकॉर्ड हुए हैं। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो डम्पर की गति ज्यादा थी और बड़ी-बड़ी लाइटें भी लगी हुई थी।
इनकी हुई मौत
सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। मृतकों में राजकुमार, कैलाश, बंटी, शीलाबाई, बतो बाई एवं ड्राइवर बारेलाल शामिल है। टैक्सी चालक पास के ही पहाड़ा गांव का रहने वाला है। तहसीलदार इसरार खान ने पीड़ित परिवार को सरकार से नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलवाने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications