सड़क पर पसरा मौत का मंजर, ट्रक-कार की टक्कर में गई 6 की जान
रीवा। मध्य प्रदेश में रीवा में आज सुबह भयानक हादसा हो गया। सड़क पर मौत का ऐसा मंजर दिखा कि लोग सन्न रह गए। सड़क पर यमदूत उतर आए। मौत ने एकसाथ 6 लोगों की जिंदगी चंद पलों में छीन ली। सफर पर निकले लोगों को पता नहीं था कि ये उनका आखिरी सफर बन जाएगा।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में अस्थि विसर्जन करने जा रहे लोगों से भरी बुलेरो गाड़ी की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो महिलाएं शामिल हैं।पहले अपने परिजन को खाया और फिर कुद काल की गाल में समां गए।

पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह सिवनी जिले के परासिया से एक परिवार अपने परिजन के अस्थि विसर्जन के लिए इलाहाबाद जा रहा था। उनका वाहन जब रीवा जिले के चुरहटा थाना क्षेत्र के कपूरी गांव से गुजर रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई।
पुलिस के अनुसार बुलेरो में कुल 11 व्यक्ति सवार थे, जिसमें से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं हैं। वहीं पांच घायलों का इलाज चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications