MP Board Exam News: महावीर जयंती के चलते 5वीं और 8वीं का 3 अप्रैल को होने वाला पेपर स्थगित
एमपी में 3 अप्रैल को कक्षा पांचवी और आठवीं की होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। महावीर जयंती होने के चलते राज्य शिक्षा केंद्र ने यह आदेश जारी किए हैं।

Madhya Pradesh Board Exam: मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी सूचना जारी की है। इस सूचना में बताया गया कि 3 अप्रैल को बोर्ड पैटर्न पर होने वाली पांचवी और आठवीं की परीक्षा स्थगित कर दी गई हैं। राज्य शिक्षा केंद्र ने रविवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। दरअसल यह निर्णय 3 अप्रैल को महावीर जयंती होने के कारण लिया गया है। जल्द ही परीक्षाओं की नई तारीख की घोषणा की जाएगी। इसके अलावा स्कूल शिक्षा विभाग ने गोपनीयता भंग होने पर 8वीं बोर्ड का संस्कृत का पेपर निरस्त कर दिया है। अब यह पेपर बाद में होगा।
शिक्षा विभाग के अफसरों ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को कक्षा पांचवी और आठवीं के मैथ का पेपर होना था इसके अलावा दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए संगीत विषय की परीक्षा होनी थी, लेकिन सूत्रों की माने तो इन दोनों परीक्षाओं को लेकर विभाग पूरी तैयारी नहीं कर सका था। इसके अलावा कई स्थानों पर पर्चा पहुंचाने का काम भी पूरा नहीं हो सका था। हालांकि राज्य शिक्षा केंद्र ने अपने आदेश में अपरिहार्य कारणों का उल्लेख किया है।
इससे पहले शिक्षा विभाग ने बीती 29 मार्च को आदेश जारी कर बताया था कि महावीर जयंती पर परीक्षाएं निर्धारित समय पर ही आयोजित होंगी। विभाग ने यह आदेश भ्रम को दूर करने के लिए जारी किया था। दरअसल सामान्य प्रशासन विभाग ने 3 अप्रैल को महावीर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था परीक्षा और अवकाश को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन अफसर स्कूल शिक्षा विभाग ने 3 अप्रैल को परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है।
पांचवी और आठवीं में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या 24 लाख 72 हजार
मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले पांचवी और आठवीं के छात्रों की कुल संख्या आठ लाख 15 हजार 567 परीक्षार्थी है। इसके अलावा निजी स्कूलों के 4 लाख 57 हजार 678 और मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या 6368 है। उधर आठवीं में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 7 लाख 98 हजार 147, प्राइवेट स्कूलों के 3 लाख 90 हजार 85 छात्र और मदरसों के 5073 छात्र हैं। इस प्रकार प्रदेश में कुल 24 लाख 72 हजार 918 स्टूडेंट्स को प्रवेश पत्र जारी किया गया है।
गौरतलब है कि इसी साल प्रदेश में कक्षा पांचवी और कक्षा आठवीं की परीक्षाएं वापस बोर्ड पैटर्न पर कराई जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार कक्षा पांचवी और आठवीं का गणित को पेपर और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए संगीत सब्जेक्ट का पेपर सोमवार 3 अप्रैल 2023 को होना था। लेकिन इसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications