बेरोजगारों को हर माह मिलेंगे 5 हजार रु., ये सरकार युवाओं को 100 दिन का रोजगार भी देगी

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार 'मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना' के तहत बेरोजगारों को अब हर महीने पांच हजार रुपए देगी। साथ ही राज्य के शहरी गरीब युवाओं के लिए 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। मध्य प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पी. सी. शर्मा ने यह जानकारी दी है। पी. सी. शर्मा ने कहा कि, पहले हम शहरी बेरोजगारों के लिए शुरू की गई 'मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना' के तहत चार हजार रुपये देने का ऐलान किए थे, मगर अब 1 हजार रुपए और बढ़ा दिए हैं।

बेरोजगारों को हर माह मिलेंगे 5 हजार रुपए

बेरोजगारों को हर माह मिलेंगे 5 हजार रुपए

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और यहां मुख्यमंत्री कमलनाथ हैं। कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने 'मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना' बीते साल फरवरी में शुरू की थी। ग्रामीण इलाकों में गरीबों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए चल रही मनरेगा योजना की तर्ज पर राज्य सरकार ने शहरी बेरोजगार युवाओं के लिए यह योजना शुरू की।

21 से 30 वर्ष आयु के शहरी नौजवानों को फायदा

21 से 30 वर्ष आयु के शहरी नौजवानों को फायदा

जनसंपर्क मंत्री पी. सी. शर्मा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि, शहरी गरीब युवाओं के लिए 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने के लिए हम 'मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना' के तहत प्रशिक्षण देंगे। साथ ही उन्हें 5 हजार रुपये का मासिक मानदेय भी देंगे। उन्होंने कहा कि, 'मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना' में 21 से 30 वर्ष आयु समूह के वे शहरी नौजवान लाभान्वित हो रहे हैं, जिनके परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम है।

100 दिनों में 16,500 रुपये मानदेय मिलेगा

100 दिनों में 16,500 रुपये मानदेय मिलेगा

मंत्री ने कहा कि, अब तक युवाओं को मध्य प्रदेश में 100 दिन में 4,000 रुपये महीने के हिसाब से कुल 13,500 रुपये मानदेय मिल रहा है। आगामी दिनों में मानदेय बढ़ाकर 5000 रुपये मासिक किया जा रहा है, जिससे अब उन्हें 100 दिनों में 16,500 रुपये मानदेय के तौर पर मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+