Alirajpur: एक ही परिवार के 5 लोगों ने जान दी, पति-पत्नी ने बच्चों के साथ गलत कदम उठाया
मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले से सामूहिक सुसाइड का मामला सामने आया है, जहां अलीराजपुर जिले के वालपुर क्षेत्र में सोमवार की सुबह पति-पत्नी और तीन बच्चों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। इस घटनाक्रम से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जहां सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे, और घटनाक्रम की जांच की है।
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने सभी शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाएं है, जहां पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस पता लग रही है कि यह हत्या है, या फिर आत्महत्या। पुलिस ने परिवार से संबंधित लोगों के बयान लिए हैं, तो वहीं अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली कारण का पता चल सकेगा।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि, अलीराजपुर जिले के बालपुर क्षेत्र में एक ही परिवार के 5 लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली है, जिसमें पति पत्नी और तीन बच्चे शामिल है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। घटनास्थल पर जांच पड़ताल शुरू की ही। इधर, परिवार से संबंधित अन्य लोगों को जैसे ही घटनाक्रम की जानकारी लगी। सभी लोग घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने परिवार से संबंधित सभी लोगों से पूछताछ की है।
इधर, इस घटनाक्रम की जानकारी जैसे ही क्षेत्र में फैली, वैसे ही घटनास्थल के आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं घटनाक्रम की सूचना आला अधिकारियों को लगता ही आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे, और जांच पड़ताल की है। जहां अधिकारियों ने परिवार से संबंधित लोगों से पूछताछ की है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाए गए हैं, जहां पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है।
ये भी पढ़े- Indore News: प्रेमिका के साथ रहने गया पति, पड़ोसी की शर्मनाक हरकत से परेशान महिला ने जान दी












Click it and Unblock the Notifications