Indore News: प्रेमिका के साथ रहने गया पति, पड़ोसी की शर्मनाक हरकत से परेशान महिला ने जान दी
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक महिला के सुसाइड का मामला सामने आया है, जहां महिला ने पड़ोसी की अभद्रता से तंग आकर जान दे दी।महिला का पड़ोसी से बाइक हटाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पड़ोसी ने महिला को कीचड़ में पटक कर मारा था। इतना ही नहीं पड़ोसी ने निर्वस्त्र होकर महिला को गालियां देती थी।
पड़ोसी के साथ हुए विवाद के बाद महिला का बेटा उसे लेकर अस्पताल पहुंचा था, जहां उसने महिला की महिला का इलाज करवाया था। वहीं महिला का इलाज करने के बाद बेटा उसे लेकर घर आ गया था, जहां बेटा सुबह उठा तो उसने मां को फांसी के फंदे पर लटका देखा, इसके बाद बेटे ने पुलिस को घटनाक्रम की सूचना दी।

घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की है, जहां पुलिस को मौके से महिला के द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट मिला, जिसमें महिला ने अपनी मौत का जिम्मेदार पड़ोसी दंपत्ति महिला के पति और उसकी गर्लफ्रेंड को बताया है। उधर, महिला के बेटे का कहना है कि, पड़ोसी लगातार परेशान करता था, जहां महिला ने पड़ोसी के द्वारा गाड़ी घर के बाहर खड़ी करने पर हटा दी, जिससे नाराज पड़ोसी ने महिला के साथ मारपीट की है। इतना ही नहीं पड़ोसी महिला को जलील करने को उद्देश्य से सभी के सामने निर्वस्त्र भी हो गया था। वहीं इस घटनाक्रम आहत महिला ने अपनी जान दे दी।
महिला के परिजनों ने बताया कि, महिला का पति कुछ सालों से दूसरी महिला के साथ रह रहा था। यही कारण था कि, लगातार महिला को पड़ोसी ताने मारते थे। इतना ही नहीं पड़ोसी महिला के घर के बाहर गाड़ी खड़ी कर देता था, जिससे महिला परेशान हो जाती थी। गुरुवार रात भी पड़ोसी ने इसी तरह की हरकत करते हुए बाइक महिला के घर के बाहर खड़ी कर दी, जिसके बाद महिला ने बाइक हटाई तो पड़ोसी ने पत्नी के साथ मिलकर महिला के साथ मारपीट की, जिससे महिला गंभीर घायल हो गई थी।
ये भी पढ़े- Indore News: ट्रक ने मारी एक्टिवा को टक्कर, डॉक्टर ने मौके पर दम तोड़ा












Click it and Unblock the Notifications