मध्‍य प्रदेश: कटनी इलाके में ट्रैक्‍टर पलटने से 3 की मौत, 6 घायल

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर लौटे रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 6 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर गंभीर हालत में 6 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

3 people died after tractor collapsed in Katni

जानकारी के अनुसार, विजयराघवगढ़ निवासी शनिवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने के लिए महानदी गए थे। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने के बाद रात करीब एक बजे वापस लौटे रहे थे। बंजारी स्टेडियम के पास ट्रैक्टर के सामने एक गाय आ गई। गाय के बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रैक्टर को ब्रैक लगाते हुए मोड़ दिया, जिससे वह पलट गया।

हदासे में तीन लोगों की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज है। वहीं, गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को इलाज के लिए विजयराघवगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+