दारू पीने वालों ने नहीं माना पंचायत का फरमान, तो हुआ ये हाल
शिवपुरी। शराबबंदी के बाद भी शराब पीकर हंगामा करने पर ग्रामीणों द्वारा तीन युवकों को कथित तौर पर आधा सिर मुंडाकर और मुंह काला करके जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा।

दरअसल गांव वालों ने 3 युवक सतीश आदिवासी, पोटू आदिवासी व विक्रम आदिवासी का मुंडन कराकर जूते-चप्पलों की माला पहनाई। इसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ गांव में घुमाया। तीनों युवकों पर 11 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया। पंचायत ने हिदायत भी दी कि अगर उन्होंने फिर से शराब पी तो बहिष्कृत कर दिया जाएगा।
मामला बदरवास जनपद के आदिवासी बहुल गांव खरेह का है। एक दिन पहले ही 40 गांवों की महापंचायत बुलाकर शराबबंदी का संकल्प लिया गया था। दरअसल में कुछ दिन पहले एकता परिषद ने बैठक करवाकर नशामुक्ति का निर्णय करवाया था। पंचायत ने यह भी फरमान सुनाया था कि शराब पीने वाले गांववासी को 11 हजार रुपए का अर्थदंड भुगतना पड़ेगा।
पंचायक के फरमान के बाद भी युवक शराब पीकर आए और गांव में हंगामा किया। इसके बाद पंचायत ने तीनों को सजा के तौर पर 11 हजार रुपए जुर्माना लगाया। तीनों युवक पोटू, सतीश और विक्रम 11 हजार रुपए का अर्थदंड चुकाने में असमर्थ रहे, तो पंचायत ने उन्हें यह सजा दी।
Hindi News से जुडी खबरों को पढ़ने के लिए, आप हमें Facebook और Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications