MP News: महाकाल लोक की तर्ज पर मध्य प्रदेश में बनेंगे 25 धार्मिक आध्यात्मिक लोक
MP News: मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश में धार्मिक आध्यात्मिक, सांस्कृतिक चेतना के केंद्र, ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों पर 25 लोकों का निर्माण कर रही है। यहां पर्यटक सुविधाएं विकसित करके और देसी विदेशी प्लेटफार्म हो सोशल मीडिया पर उनके प्रचार प्रसार से देशी पर्यटकों के साथ ही विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने का प्रयास कर रही है।
इससे न केवल मध्य प्रदेश में आने वाले पर्यटक बढ़ेगे बल्कि यहां सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा और युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेगी। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड और पर्यटन निगम मिलकर मध्य प्रदेश की पारंपरिक सांस्कृतिक ऐतिहासिक और धार्मिक नगरों पर 25 विशेष लोक बना रहा हैं। उज्जैन में महाकाल लोक का विस्तार किया जा रहा है।

संघर्ष के हिसाब से यहां रेलवे स्टेशन से ही महाकाल लोक तक सीधे पहुंचने के लिए ब्रिज बनाया जा रहा है। शहर के आसपास बड़े पार्किंग स्थल बनाए जा रहे हैं शहर में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। शिप्रा पर नवीन घाटों का निर्माण किया जा रहा है यहां चेंजिंग रूम बनाए जा रहे हैं आसपास के मंदिरों का जीणोद्धार किया जा रहा है पर्यटकों के ठहरने खाने-पीने से लेकर परिवहन तक की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
वैभवशाली अतीत जाने की युवा पीढ़ी
पर्यटन और सांस्कृतिक विभाग के प्रमुख सचिव शिवसेखर शुक्ला कहते हैं कि प्रदेश के धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक चेतना के केंद्रों का बृहद स्तर पर पुनरुद्धार और आकर्षक के रूप से प्रस्तुतीकरण अनुभव आधारित पर्यटन को विकसित किया जा रहा है। ताकि हर आयु वर्ग खासतौर पर युवा पीढ़ी को आकर्षित किया जा सके, उन्हें उनके वैभवशाली अतीत से अवगत कराया जा सके। जिससे वे गर्भ का अनुभव कर सके उन्हें समृद्ध संस्कृति से अवगत कराया जा सके।
मध्य प्रदेश में आने वाले पर्यटक बढ़ रहे हैं घरेलू पर्यटक बढ़ रहे हैं। विदेशी पर्यटकों का आकर्षित करने पूरी दुनिया में बड़ी प्रदर्शनी और इवेंट में हिस्सेदारी की जा रही है। 25 देश में एबीसी की मदद से प्रचार किया जा रहा है। सोशल मीडिया में देश हमारा ट्विटर हैंडल सर्वाधिक पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म का उपयोग किया जा रहा है आने वाले समय में यहां पर्यटक काफी संख्या में बढ़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications