VIDEO: दहशत से 25 लोगों ने घर-बार छोड़ा और पुलिस है गांजा पीकर मस्त
'30 हजार के इनामी अंतर्राज्यीय ललित पटेल गैंग द्वारा हमको धमकी दी जा रही थी और परिवार के पांच और लोगों की हत्या करने को कहा जा रहा था।' जिसे लेकर अब ये परिवार दर-दर भटकने को मजबूर हो गया है।
चित्रकूट। मध्यप्रदेश में भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट से डकैतों के आतंक के चलते 25 लोगों ने अपना घर-बार छोड़कर पलायन कर दिया है तो पुलिस के जवान गांजा पीने में मस्त रहे। मामला मध्यप्रदेश क्षेत्र के सतना जिले का है जहां नयागांव थाना अंतर्गत थर पहाड़ गांव का है, 15 दिन पहले डकैत ललित पटेल गैंग ने थर पहाड़ के मुन्ना यादव नाम के एक युवक को ले जाकर जंगल में क्षेत्र के दो और आदमियों सहित तीन लोगों को जलाकर मौत के घाट उतार दिया था।

उसके बाद से ही परिवार दहशत के माहौल में जी रहा था। पुलिस प्रशासन से भी कुछ खास मदद ना मिलती देख बुधवार पूरे परिवार ने ही गांव को छोड़ने का मन बना लिया और पलायन कर गए। परिजनों का आरोप है कि लगातार 30 हजार के इनामी अंतर्राज्यीय ललित पटेल गैंग द्वारा हमको धमकी दी जा रही थी और परिवार के पांच और लोगों की हत्या करने को कहा जा रहा था। जिसे लेकर अब ये परिवार दर-दर भटकने को मजबूर हो गया है।
वहीं इस मामले में जब क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तो सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान ही गांजा पीते हुए नशे में धुत नजर आए। आप खुद भी देख सकते हैं इन तस्वीरों में किस तरह से पुलिसकर्मी गांजा पीने में मस्त है। ये दोनों पुलिसकर्मी को संवेदनशील एरिया गोदावरी मोड़ के चेक पॉइंट में तैनात हैं। जिनका नाम आरपी उपाध्याय और बीपी चौधरी है। इनके कंधों पर इस क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जिले की पुलिस के आला अधिकारी जंगल में कॉम्बिंग के नाम पर इस मामले में कैमरे के सामने आने से बच रहे हैं।
देखिए VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications