दिल दहला देने वाला Video : स्कूटी फिसलने से सड़क पर गिरे 2 युवकों को कार ने कुचला, एक की मौत

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम में स्टेशन रोड पर बीती रात करीब दस बजे दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। बेहद तेज गति से जा रही एक कार ने स्कूटी सवार दो युवकों को रौंद दिया। इनमें से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

2 youths fell on road due to scooty sliding, One Boy no More

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोबत्ती से स्टेशन की ओर एक कार बेहद तेज गति से जा रही थी। वहीं, सामने एक स्कूटी आ रही थी। उस पर दो युवक सवार थे। स्टेशन रोड पर शिवांग होटल के सामने से गुजरने के दौरान स्कूटी अचानक फिसल गई और दोनों युवक सड़क पर गिर गए। वे संभल पाते। इससे पहले तेज गति से आ रही कार दोनों को कुचलते हुए निकल गई।

एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और मृतक का शव मुर्दाघर में रखवाया। यह दुर्घटना एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+