MP Assembly Election 2023: कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में 19 महिलाओं को मौका, 6 अल्पसंख्यक 39 OBC
MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने में सबसे पीछे रही कांग्रेस ने एक साथ 144 उम्मीदवारों की सूची जारी की। जिसमें हर वर्ग के कैंडिडेट को मौका मिला हैं। लिस्ट पर यदि गौर करें तो 6 सीटों पर अल्पसंख्यकों पर दांव आजमाया गया हैं। वहीं 47 सीट पर सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को महत्त्व दिया हैं।
चुनाव में बीजेपी की अब तक जारी हुई प्रत्याशियों की चार सूची में महिला प्रत्याशियों से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 19 महिलाओं को चुना। जिसमें से इस बार कई नए चेहरे हैं। कई युवा चेहरों पर पार्टी ज्यादा दम दिखाने के मूड में हैं।

जातिगत समीकरणों को साधने के लिहाज से यदि लिस्ट को देखें तो 144 उम्मीदवारों में से OBC से 39, SC से 22, ST से 30 चेहरों को जगह दी गई। ये आंकड़ा इस बार के चुनावी समीकरणों के हिसाब से बेहद अहम हैं। जिन सीटों पर कांग्रेस ने अपने 144 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, इसमें कुछ विधानसभा क्षेत्रों को छोड़ दिया जाए तो बीजेपी भी पीछे नहीं रही। अल्पसंख्यक छोड़ बीजेपी का आंकड़ा भी कांग्रेस की लिस्ट के इर्द-गिर्द रहा।
मध्य प्रदेश की सियासी परिस्थितियों और बीते दो साल की बयार में OBC कैंडिडेट कार्ड को हर दल अपना रहा हैं। महाकौशल, बुन्देलखंड की सीटों का मिजाज ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग के हिसाब नतीजों का नया गणित तैयार करेगा। चंबल, मालवा-निबाड़ की सियासी सूरत में भी इसकी छाप हैं। लेकिन कांग्रेस, चुनाव से पहले और अभी भी महाकौशल को बड़ी ताकत मान रही हैं। क्योकि पिछले चुनाव में यहां की 38 में से 28 सीटों की जीत ने कमलनाथ सरकार बनाने में महत्वपूर्ण रोल अदा किया था। ये बात अलग है कि करीब 15 महीने बाद किस्मत का पांसा पलटा और सिंधिया गुट की आंधी ने कमलनाथ सरकार की कुर्सी खिसका दी।












Click it and Unblock the Notifications