गढ़ाकोटा: 1040 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, विधायक भार्गव ने किया दिव्यांग का कन्यादान
Damoh News in Hindi, दमोह। मध्य प्रदेश के गढ़ाकोटा में मंगलवार को 18वां पुण्य विवाह समारोह हुआ, जिसमें विधायक व मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव की मौजूदगी में 1048 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।

बता दें कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत होने वाल विवाह सम्मेलन मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आयोजित होते हैं, मगर सबसे अलग नजारा सागर जिले की रहली विधानसभा क्षेत्र में प्रतिवर्ष देखने को मिलता है। 18 हजार से अधिक कन्यादान में हिस्सा लेने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव का नाम इस मामले में गिनीज बुक में भी दर्ज है।

मंगलवार को आयोजित विवाह सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष पुत्र अभिषेक भार्गव ने परिवार सहित विकलांग जोड़े का कन्यादान किया। भीषण गर्मी के बावजूद व्यवस्थाएं सुचारू रूप से दिखीं। कन्यादान में शामिल जोड़ों के लिए तरह-तरह की व्यवस्थाएं देखने को मिली। गर्मी से राहत के लिए स्विमिंग पूल जैसी व्यवस्थाएं कार्यक्रम परिसर में थी।
भार्गव ने बताया कि प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। क्षेत्र के की गरीब जनता सहित वर-वधू के विवाह संपन्न किए जाते हैं। पुत्र अभिषेक भार्गव को भी लेकर गोपाल भार्गव ने कहा कि बेटा मेरा पूरा क्षेत्र देखता है।












Click it and Unblock the Notifications