Selfie के चक्कर में गई युवक की जान, ट्रेन पर चढ़कर खींच रहा था फोटो
Jhabua News, झाबुआ। सेल्फी की दीवानगी में कई बार लोग अपनी जान दांव पर लगा देते हैं। कई ऐसे मामले भी सामने आ चुके हैं, जिनमें सेल्फी के चक्कर में मौत तक हो चुकी है। ताज़ा मामला मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य जिला झाबुका है। यहां पर एक युवक की सेल्फी लेते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

दरअसल, झाबुआ जिले के पेटलावद थाना क्षेत्र के दुलाखेड़ी गांव का 16 वर्षीय पंकज अपने परिवार के साथ एक बारात में भैंरूगढ़ आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पंकज भैंरूगढ़ रेलवे स्टेशन के समीप खड़ी एक मालगाड़ी पर सेल्फी लेने के लिए चढ़ा था। सेल्फी लेने के चक्कर में वह यह भी भूल गया था कि मालगाड़ी के ऊपर से हाई टेंशन लाइन भी गुजर रही है। वह सेल्फी लेने लगा और इसी दौरान ही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। वह मालगाड़ी पर ही उसने तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया। सूचना के बाद जीआरपी ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
लोगों ने चेताया भी था उसे
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जब पंकज मालगाड़ी के ऊपर चढ़ रहा था। उसे लोगों ने चेताया भी था कि ऊपर से तार गुजर रहे हैं। उनका भी ध्यान रखना, मगर उसने सेल्फी लेने के चक्कर न केवल जिंदगी दांव पर लगा दी, बल्कि जान ही गंवा दी।












Click it and Unblock the Notifications