जैकेट में उल्टे तिरंगा का बैच लगाने पर ट्रोल हो रहे डिप्टी CM, कांग्रेस ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताया

Independence Day 2024: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने प्रभार जिले सागर में झंड़ा फहराया। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने झंड़ा तो सही फहराया, लेकिन अपनी जैकिट में उल्टा झंडा लगाए नज़र आए। जैकिट में उल्टा झंड़ा लगाए की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

आपाके बता दें कि डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला को सागर जिले के प्रभारी मंत्री बनाया गया है। आज सुबह राजेंद्र शुक्ला ने परेड़ ग्राउंड पर राष्ट्रगान के बाद परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव के संदेश का वाचन किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियाें व कर्मचारियों को सम्मानित किया।

Deputy CM Rajendra Shukla insults the tricolor

कांग्रेसियों ने बताया राष्ट्रीय ध्वज का अपमान

उपमुख्य मंत्री की जैकेट मैं राष्ट्रीय ध्वज के उल्टे रंगो वाले बैच की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इसके विरोध मैं कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताया है। कांग्रेसियों का कहना है कि बीजेपी राष्ट्रीय चिन्हों का सम्मान करना नहीं जानती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+