मध्यप्रदेश: झरने में अचानक बाढ़ आने से बहे 12 लोग, 40 अब भी फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के शिवपुरी और ग्वालियर सीमा के पास मोहना स्थित सुल्तानगढ़ पोल पर पिकनिक मनाने गए 12 लोग झरने में आचानक आई बाढ़ की वजह से 30 लोग पानी में फंस गए। झरने में अचानक तेज बहाव के साथ पानी आने की वजह से वहां पिकनिक मनाने गए 30-40 लोग बुरी तरह से फंस गए।

 11 youth drowned in Sultan Garh Waterfalls after water level increased due to release of water from a dam, 30 still stranded-at-spot

घटना शाम 4 बजे के आसपास की है। लोग 15 अगस्त की छुट्टी का मजा लेने के लिए वहां पहुंचे थे। सभी झरने में नहा रहे थे। इस दौरान झरने में पानी का प्रवाह तेज हो गया। कुछ लोग खतरा भांप कर वहां से तेजी से निकलकर किनारे पहुंच गए, जबकि करीब 30 लोग वहां फंस गए। वहीं 12 लोग पानी के तेज बहाव में बह गए। जलप्रपात 100 फीट ऊंचा है। वहां दो चट्टानों पर लोग फंसे हैं। बड़े चट्टान पर जहां 30 लोग फंसे हैं तो वहीं छोटे चट्टान पर अकेला व्यक्ति फंस गया है।

अभी तक की जानकारी के मुताबिक फंसे हुए लोगों को बचाने की कोशिश जारी है। पुलिस के आला अधिकारी वहां पहुंच चुके हैं। लोगों को बचाने के लिए हेलिकॉप्टर की मदद ली जा रही है। लेकिन बारिश की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि झरने में फंसे लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं। हेलिकॉप्टर की मदद से लोगों को बचाने का काम चल रहा है। अब तक 7 लोगों को सफलतापूर्वक बचाया जा चुका है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीम ने अब तक 7 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है जबकि अभी भी 34 लोग झरने के बीच चट्टान पर फंसे हुए है, जिन्हें निकालने के लिए प्रदेश सरकार ने गृहमंत्री और रक्षामंत्री से मदद मांगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+