MP News: होली पर घर जाने के लिए ये 10 ट्रेनें आपके आ सकती हैं काम: भोपाल रेल मंडल दे रहा यात्रियों को सुविधा

होली के त्योहार पर अगर आप घर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो भोपाल रेल मंडल के कई स्टेशनों से होकर जाने वाली 10 विशेष ट्रेनें आपके सफर को सुगम बना सकती हैं।

इनमें कुछ सुपरफास्ट और स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं, जिनके संचालन से यात्रियों को सफर में ज्यादा सुविधा मिलेगी और भीड़-भाड़ से राहत मिलेगी। इन ट्रेनों के टिकट आप कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से भी बुक कर सकते हैं।

10 special trains for Holi Bhopal Railway is providing facilities to passengers 4 trains for Rewa

यहां जानिए वह 10 विशेष ट्रेनें

1. रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल (02186/02185)

  • प्रस्थान (रीवा से) - 08 एवं 12 मार्च, दोपहर 12:30 बजे
  • गंतव्य (रानी कमलापति पहुंचने का समय) - रात 9:10 बजे
  • प्रस्थान (रानी कमलापति से) - 08 एवं 12 मार्च, रात 10:15 बजे
  • गंतव्य (रीवा पहुंचने का समय) - सुबह 7:30 बजे

2. रीवा-रानी कमलापति स्पेशल (01704/01703)

  • प्रस्थान (रीवा से) - 16 मार्च, शाम 6:45 बजे
  • गंतव्य (रानी कमलापति पहुंचने का समय) - सुबह 4:30 बजे
  • प्रस्थान (रानी कमलापति से) - 17 मार्च, सुबह 6:15 बजे
  • गंतव्य (रीवा पहुंचने का समय) - शाम 5:10 बजे

3. जबलपुर-दानापुर स्पेशल (01705/01706)

  • प्रस्थान (जबलपुर से) - 11 मार्च, रात 7:40 बजे
  • गंतव्य (दानापुर पहुंचने का समय) - सुबह 8:45 बजे
  • प्रस्थान (दानापुर से) - 12 मार्च, सुबह 11:45 बजे
  • गंतव्य (जबलपुर पहुंचने का समय) - रात 3:40 बजे

4. कोटा-दानापुर स्पेशल (09817/09818)

  • प्रस्थान (कोटा से) - 08 एवं 15 मार्च, रात 9:05 बजे
  • गंतव्य (दानापुर पहुंचने का समय) - शाम 6:30 बजे
  • प्रस्थान (दानापुर से) - 09 एवं 16 मार्च, रात 9:15 बजे
  • गंतव्य (कोटा पहुंचने का समय) - रात 10:25 बजे

5. रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल (01663/01662)

  • प्रस्थान (रानी कमलापति से) - 12 एवं 15 मार्च, दोपहर 2:25 बजे
  • गंतव्य (दानापुर पहुंचने का समय) - सुबह 8:45 बजे
  • प्रस्थान (दानापुर से) - 13 एवं 16 मार्च, सुबह 11:45 बजे
  • गंतव्य (रानी कमलापति पहुंचने का समय) - सुबह 9:50 बजे

यात्रियों को मिलेगा लाभ

भोपाल रेल मंडल द्वारा चलाए जाने वाली इन विशेष ट्रेनों के जरिए यात्री आसानी से अपने घर या गंतव्य तक पहुंच सकेंगे, जिससे त्योहार के मौसम में यात्रा करना और भी सरल हो जाएगा। इन ट्रेनों में खासतौर पर रीवा जाने वाले यात्रियों को विशेष राहत मिलेगी, क्योंकि रीवा के लिए चार ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

टिकट बुकिंग

इन विशेष ट्रेनों के टिकट आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट या किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र से बुक कर सकते हैं ।इस फैसले से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि भीड़भाड़ के चलते होने वाली परेशानियों से भी उन्हें राहत मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+