पंजाब में सतलुज नदी के तट पर 10 हजार लीटर लाहन जब्त, आबकारी विभाग ने की नष्ट
लुधियाना। पंजाब में एक्साइज डिपार्टमेंट की ओर से अवैध शराब की फैक्ट्रियों के विरुद्ध कार्रावाई की जा रही है। डिपार्टमेंट की टीम ने सतलुज नदी के नजदीक सर्च ऑपरेशन चलाया, जहां गांव राजापुर में लगभग 10 हजार लीटर लाहन का पता लगा। सर्च-टीम ने वहां से 2 बड़े लोहे के ड्रम व शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी ज़ब्त किए। अधिकारियों ने बताया कि, लाहन को प्लास्टिक तरपाल और डिग्गियों में छिपाकर रखा गया था, जिसे अधिकारियों ने नदी के तट पर नष्ट किया।

एक्साइज डिपार्टमेंट की ओर से बताया गया कि, इस बड़ी कार्रवाई को डिपार्टमेंट के डिप्टी कमिश्नर एक्साइज (पटिलाया जोन) शालीन वालिया के दिशा-निर्देशों पर अंजाम दिया। सर्च-टीम की अगुवाई असिस्टेंट कमिश्नर एक्साइज (वेस्ट) शिवानी गुप्ता ने की। डिपार्टमेंट की ओर से बताया गया कि, कार्रवाई के दौरान एक्साइज ऑफिसर दीवान चंद, एक्साइज इंस्पेक्टर करमजीत सिंह चीमा, हरदीप सिंह बैंस, राजन सहगल व एक्साइज पुलिस स्टाफ भी शामिल रहा।
सतलुज नदी के पास चला गए सर्च ऑपरेशन में कुल 10500 लीटर लाहन मिली, जो कि प्लास्टिक तिरपाल व डिग्गियों से बरामद हुई। इस बारे में अधिकारियों ने कहा कि, उसे अधिकारियों ने मौके पर ही नष्ट करवा दिया। सूबे में इससे कुछ दिन पहले भी हजारों लीटर लाहन बरामद हुई थी, जिसे भी एक्साइज ऑफिसर ने नष्ट कराया था। ताजा कार्रवाई के बारे में अधिकारियों का कहना है कि, गांव राजापुर से ही 16 हजार लीटर लाहन मिल चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications