कार में हेरोइन लेकर जा रहे तस्करों को पंजाब में STF ने पकड़ा, करोड़ों के ड्रग्स रैकेट मामले में भी होगा खुलासा

लुधियाना, 12 अक्टूबर, 2021: पंजाब के सबसे बड़े जिले लुधियाना में फिर हेरोइन की खेप पकड़ी गई है। हेरोइन को ले जाते तस्करों को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया, जो कि कार में सवार थे। एसटीएफ के इंचार्ज ने कहा, "लुधियाना में एक कार की तलाशी के दौरान हमें 1.25 किलो हेरोइन मिली। उस कार में दो जने थे। उनसे बरामद हुई हेरोइन को जब्त कर लिया गया है। जबकि, आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। एसटीएफ की ओर से ड्रग्स रैकेट से जुड़े लोगों की तलाशी जारी रहेगी।"

STF के सीलबंद लिफाफे से खुलेंगे राज

STF के सीलबंद लिफाफे से खुलेंगे राज

पंजाब का चर्चित 6 हजार करोड़ का भोला ड्रग रैकेट वाला मामला भी एसटीएफ की टीम के पास है। यह मामला अब राज्य के सियासी गलियारे में बवाल मचा सकता है। दरअसल, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई 13 अक्टूबर तय की है। वहीं एसटीएफ की रिपोर्ट के राज खुलने के आसार हैं। इस बारे में पंजाब की सरकार ने ही हाईकोर्ट में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की जांच की सीलबंद रिपोर्ट जमा की थी। जिसे लेकर होने वाली सुनवाई में कई नेताओं के नाम सार्वजनिक होने के आसार हैं।

जल्द सुनवाई की याचिका दायर की

जल्द सुनवाई की याचिका दायर की

वैसे तो हाईकोर्ट में चल रहे इस मामले की सुनवाई 1 सितंबर को होनी थी। मगर, तब जस्टिस अजय तिवारी ने खुद को सुनवाई से अलग कर लिया था। जिसके बाद चीफ जस्टिस ने यह मामला नई बेंच को भेजा। अब जस्टिस एजी मसीह और जस्टिस अशोक कुमार वर्मा इसकी सुनवाई करेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि, एडवोकेट नवकिरन सिंह ने पिछले साल इस मामले में जल्द सुनवाई की याचिका दायर की थी।

सिद्धू बोले- नशे के बड़े व्यापारी बेनकाब होंगे

सिद्धू बोले- नशे के बड़े व्यापारी बेनकाब होंगे

भोला ड्रग रैकेट मामले पर पिछले दिनों सिद्धू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। सिद्धू ने कहा कि, पंजाब में नशे के व्यापार से जुड़े मुख्य चेहरे बेनकाब होंगे। सिद्धू ने कहा कि, मुझे उम्मीद है कि दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी कि पीढ़ियों तक नशा व्यापार को रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि, अदालत द्वारा नाम बताए जाने के बाद पंजाब की पीड़ित जवानी और बच्चों को गंवा चुकी मां की यह पहली जीत होगी। वहीं, सिद्धू समर्थकों ने भी कहा कि, ढाई साल के इंतजार के बाद एसटीएफ के सीलबंद लिफाफे के राज 13 अक्टूबर को खुलेंगे। उन्होंने कहा कि, छह हजार करोड़ के भोला ड्रग रैकेट केस का खुलासा हमारी सरकार कराएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+