लुधियानाः 24 साल के लड़के के साथ मिलकर 10 साल की लड़की ने पुलिस के नाक में कर दिया है दम

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना शहर में पुलिस एक दस साल की बच्ची के करतूतों से परेशान हो गई है। उस दस साल की बच्ची ने पुलिस के नाक में दम कर रखा है। दरअसल, 10 साल की बच्ची शहर में शादी-विवाह के कार्यक्रमों में दूल्हे या दुल्हन की रिश्तेदार बनकर दाखिल हो जाती है और फिर लूट की वारदात को अंजाम देती है। हालांकि बच्ची यह काम अकेले नहीं करती है बल्कि एक 24 साल के युवक के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देती है।

बार-बार चकमा देकर फरार हो जाती है लड़की

बार-बार चकमा देकर फरार हो जाती है लड़की

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक 24 दिनों के अंदर लड़की ने 5 अलग-अलग वारदातों को अंजाम दिया है। हाल ही में उसने मोहाली और चंडीगढ़ में तीन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। लड़की और युवक दोनों ही मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस के पास उन दोनों की सीसीटीवी फुटेज भी है लेकिन उनके हाथों से कोसों दूर हैं। दोनों बार-बार पुलिस को चकमा दे रहे हैं।

लड़की को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों का गठन

लड़की को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों का गठन

लुधियाना के पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने कहा कि गैंग को पकड़ने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। वहीं उन्होंने लोगों से अपील की है कि शादी में नकदी व जेवर और पर्स को संभाल कर रखें। ऐसे मौकों पर कई तरह के गैंग नजर गड़ाए रहते हैं। पहली घटना सराभा नगर के गुरुद्वारा साहिब की है, जहां सोनिया अरोड़ा की बेटी साबिया के आनंद कारज के दौरान उसकी नानी हरजीत कौर का पर्स चोरी हो गया। फुटेज में 10 साल की बच्ची पर्स चुराती हुई नजर आई।

22 लाख की चोरी की वारदात को दिया था अंजाम

22 लाख की चोरी की वारदात को दिया था अंजाम

दूसरी घटना लुधियाना के मॉडल टाउन एक्सटेंशन की है, जहां सुखबीर कौर बावा के बेटे गुरसिमरन सिंह की शादी दिल्ली के मुखर्जी नगर के रहने वाले जगजीत सिंह व हरशरण कौर की बेटी मनमीत कौर के साथ क्लास्टन ग्रैंड रिजॉर्ट में थी। मिलनी के 10 मिनट बाद हरशरण का पर्स चोरी हो गया। पर्स में करीब 22 लाख रुपये और नकदी जेवर थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+