भैया अखिलेश और भाभी डिंपल को लेकर अश्लील मैसेज करने वाला गिरफ्तार
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ व्हाट्स-एप पर अभद्र मैसेज पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को कोर्ट के सामने पेश किया जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष संजयवीर सिंह उर्फ बीटू यादव ने इस संबंध में तहरीर दी थी।

इस मामले में संजयवीर ने फौरन पुलिस में तहरीर दी। कोतवाल पीके यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ किसी सम्मानित व्यक्ति को अपमानित बातें प्रेषित करने या बोलने की धारा (67/67- ए) और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उधर, आरोपी राहुल का कहना है कि उक्त मैसेज उसके मोबाइल पर किसी और के नंबर से आया था। पार्टी नेताओं को सूचना देने की वजह से उसे संजयवीर के मोबाइल पर फारवर्ड किया था।












Click it and Unblock the Notifications