UP में हटाए गए आठ जिलों के जिलाधिकारी, सात को वेटिंग में डाला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार की देर प्रदेश के आठ जिलों के जिलाधिकारियों को बदल दिया है। इतना ही नहीं, जिन आठ जिलों के जिलाधिकारियों को बदला गया है, उनमें से सात आईएएस अफसरों को वेटिंग में डाल दिया है। बता दें कि इन तबादलों में रवीश गुप्ता अकेले ऐसे अफसर हैं, जिन्हें दूसरे जिले की कमान मिली है। गौरतबल है कि, 10 सितंबर की रात भी योगी सरकार ने 13 आईपीएस अधिकारियों समेत आठ जिलों के कप्तान के तबादले कर दिए।

yogi government transfers district magistrates of eight districts

दरअसल, सीएम ने जनप्रतिनिधियों व अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंडलीय समीक्षा शुरू की है। जनप्रतिनिधियों व आम लोगों के जरिए भी जिलों का फीडबैक मिल रहा है। गुरुवार को आठ जिलों के कप्तान के तबादलों के बाद शुक्रवार रात आठ जिलों के डीएम भी बदल दिए। जिन जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं, उनमें मेरठ, इटावा, सीतापुर, ललितपुर, गाजीपुर, मऊ, संतकबीरनगर और सुल्तानपुर शामिल हैं। इसी कड़ी में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के एमडी रहे के.बालाजी को मेरठ, यूपी मेडिकल सप्लाईज कारपोरेशन लखनऊ की एमडी श्रुति सिंह को इटावा का जिलाधिकारी बनाया गया है।

इसी क्रम में विशेष सचिव एवं स्टाफ अफसर मुख्य सचिव तथा अपर निदेशक प्रशासन राजस्व विशिष्ट अभिसूचना/अपर आवास आयुक्त उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद लखनऊ विशाल भारद्वाज को सीतापुर, विशेष सचिव नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ए. दिनेश कुमार को ललितपुर, सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण मंगला प्रसाद सिंह को गाजीपुर, उपाध्यक्ष मेरठ विकास प्राधिकरण राजेश कुमार पांडेय को मऊ, उपाध्यक्ष बरेली विकास प्राधिकरण दिव्या मित्तल को संत कबीर नगर और संत कबीर नगर के जिलाधिकारी रवीश गुप्ता को सुल्तानपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।

मेरठ के जिलाधिकारी रहे अनिल ढींगरा, इटावा के जिलाधिकारी जितेंद्र बहादुर सिंह, सीतापुर के जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी, ललितपुर के जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ला, सुल्तानपुर की जिलाधिकारी सी.इंदुमति, गाजीपुर के जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्या और मऊ के जिलाधिकारी रहे ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को हटाकर प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+