यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक दर्जन IAS अफसरों का ट्रांसफर, अयोध्या के कमिश्नर भी बदले गए

लखनऊ, 06 जनवरी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। योगी सरकार ने एक दर्जन आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। अरुण कुमार जिलाधिकारी, अमृत त्रिपाठी डीएम आजमगढ़, आईबी सिंह डीएम बलिया, यूपी सिंह को डीएम शाहजहांपुर, राकेश मिश्रा डीएम अमेठी ,नवदीप रिनवा मंडलायुक्त अयोध्या और एमपी अग्रवाल को मंडलायुक्त देवी पाटन नियुक्त किया है।

yogi government transfers 12 IAS officer in uttar pradesh

राज्य सरकार ने देर रात सरकार ने वाराणसी रेंज के आईजी एसके भगत चित्रकूट रेंज के आईजी नियुक्त किया, जबकि चित्रकूट रेंज के आईजी सत्यनारायण को वाराणसी रेंज का आईजी बनाया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने हरदोई के एसपी अजय कुमार को हटाकर वाराणसी का एसएसपी और पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ को हरदोई का एसपी बनाया है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई और आईएएस अफसरों के ट्रांसफर हो सकते हैं। राज्य सरकार ने पिछले दिनों ही नौकरशाही के सबसे बड़े अफसर चीफ सेक्रेटरी को बदल कर दुर्गाशंकर मिश्रा को राज्य का नया चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया था। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि राज्य में जल्द ही आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए जाएंगे।

आजमगढ़ में नए डीएम की तैनाती करते हुए अमृत त्रिपाठी को इस पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा उमेश प्रताप सिंह को शाहजहांपुर का डीएम बनाया गया है। बलिया के जिलाधिकारी के पद पर इंद्रविक्रम सिंह को तैनात किया गया है। मऊ में भी नए डीएम की तैनाती की गई है। अरुण कुमार को जिले के डीएम का प्रभार दिया गया है। अमेठी के नए डीएम राकेश मिश्रा बनाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+