यूपी सरकार ने हटाए सभी COVID-19 प्रतिबंध, स्विमिंग पूल और वाटर पार्क फिर से खुलेंगे, मास्क अनिवार्य
लखनऊ, 17 साल: कोविड-19 के मामलों में कमी को देखते हुए उत्तर प्रदेश प्रशासन ने कोविड-19 संबंधी सभी प्रतिबंध हटा लिए हैं। यूपी प्रशासन की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, सामाजिक समारोहों पर लगी रोक हटा दी गई है।स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क और आंगनबाडी केंद्र भी खोले जाएंगे। हालांकि, मास्क और अभी भी अनिवार्य है। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी द्वारा जारी किए गए इस आदेश के मुताबिक, शादी-विवाह और सार्वजनिक कार्यक्रम में भी पूरी तरह छूट रहेगी। अब शादी में कोई अधिकतम सीमा नहीं होगी।

यूपी में भी कोरोना महामारी से बच्चों को बचाने की कवायद तेज हो चुकी है। 16 मार्च को 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए प्रिकॉशन डोज लगने शुरू हो गए हैं। बुधवार को पहले दिन 300 टीकाकरण केंद्रों पर ही बच्चों को वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई है।
देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है।
यूपी में कोरोना वायरस का आंकड़ा
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 51 नए केस मिले। अब तक 9 जिले संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। जिन जिलों में अब कोरोना का एक भी मरीज नहीं है उनमें बदायूं, बलरामपुर, हापुड़, हाथरस, कासगंज, कौशांबी, महोबा, रामपुर व श्रावस्ती शामिल हैं। उधर 150 मरीज और स्वस्थ हुए। अब सक्रिय केस घटकर 1059 रह गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications